Loksabha Election 2024: सारण से रोहिणी आचार्य ने किया नामांकन, पापा लालू यादव रहे मौजूद

754
Rohini Acharya

Loksabha Election 2024: बिहार का सारण लोकसभा सीट काफी चर्चा में हैं और बिहार का हॉट सीट बना हुआ है। यहां से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) इंडिया गठबंधन से RJD की उम्मीदवार हैं। सोमवार को रोहिणी आचार्य ने सारण कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन (nomination) पर्चा भर दिया। इस मौके पिता लालू यादव भी मौजूद थे. यहां तीसरे चरण में मतदान होने वाला है। दूसरी तरफ BJP से राजीव प्रताप रूडी (Rajiv Pratap Rudy) मैदान में हैं।

नामांकन भरने के बाद रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने कहा कि मैं आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करने नही आई हूं, यहां मैं सब सुख सुविधा छोड़कर आई हूं। मैं कोई राजनेता नहीं बल्कि आप की बेटी बहन हूं और मैं आपके सुख दुख में हमेशा साथ खड़े होने को तैयार हूं।

रोहिणी आचार्य ने कहा कि हमारा लक्ष्य किसी को हराना नही बल्कि जनता को जिताना है। 15 अगस्त से सभी को रोजगार देना है। रक्षा बंधन में सभी बहनों के खाते में 1 लाख रूपए भेजना है। मैं कसम खाती हूं कि मैं हमेशा आपके साथ खड़ी रहूंगी। डबल इंजन की सरकार में लोगों को क्या फायदा पहुंचा है? पिछले 10 वर्षो में बिहार में क्या कोई निवेश आया है? पिछले 10 वर्षो में लोगो के सुविधाओं में कोई बदलाव नहीं आया।

रोहिणी आचार्य ने आगे कहा कि छपरा में जो भीं विकास हुआ वो लालू यादव जी और तेजस्वी यादव ने किया। इस बार आप अपनी बेटी पर विश्वास करे और पूरा सहयोग करिए। यकीनन जीतने के बाद आपको गर्व होगा कि आपने मुझे जिताया और सारण उदाहरण बनेगा। रोहिणी आचार्य इन दिनों सारण लोकसभा सीट पर जमकर चुनाव प्रचार कर रही हैं, वो जनता से बेशुमार वादे कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश की जनता उन्हें जीत का ताज पहनाती है, तो वो हमेशा जनता की सेवा में तत्पर रहेंगी।

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि PM मोदी ने 15 लाख देने, महंगाई खत्म, हर साल 2 करोड़ नौकरी, विदेश से काला धन वापस लाएंगे इतने वादा किया था। बिहार को विशेष पैकेज देने का वादा किया था। सारण में पिछले 10 सालो में केंद्र ने क्या किया? BJP, मतलब बड़का झुठा पार्टी. जो झूठ का पहाड़ा बनाया गया है उसे ध्वस्त करने का काम बिहार करेगा। BJP देश के संविधान को खत्म करना चाहती है। किसी की ताकत नहीं कि संविधान को खत्म कर दें। सारण में एक बार फिर लालटेन जलने का काम करेगा। सभी जुड़कर एक साथ वोट करेगा तो हर बूथ पर लालटेन जलेगा।

ये भी पढ़ें-

Moringa Benefits: स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है सहजन की फलियां, इसे रोज खाना चाहिए

IPL 2024 CSK vs SRH: चेन्नई ने हैदराबाद को 78 रनों से हराया, इस जीत के साथ CSK को अंक तालिका में सुधार

IPL 2024 RCB vs GT: बेंगलुरु ने गुजरात को 9 विकेट से हराया, RCB ने दर्ज की सीजन की तीसरी जीत

IPL 2024 LSG vs RR: राजस्थान ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया, संजू और जुरेल ने जड़े नाबाद अर्धशतक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here