- हाईलाइट लाइनें
- बिहार में पशु व्यापारियों के साथ कथित मारपीट और पुलिस कार्रवाई पर सियासत तेज।
- RJD नेताओं ने DGP विनय कुमार से मिलकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
- विधायक कारी शौहेब और पूर्व विधायक निरंजन राय ने व्यापारियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया।
- राजद ने कहा- बिना जांच कार्रवाई से व्यापारियों में डर का माहौल।
- सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग तेज।
RJD: पटना: बिहार में पशु व्यापारियों के साथ कथित मारपीट, दुर्व्यवहार और गैर-संवैधानिक पुलिस कार्रवाई के आरोपों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बड़ा कदम उठाया है। राजद विधायक कारी शौहेब, पूर्व विधायक निरंजन राय और मुजफ्फरपुर जिला राजद अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार से मुलाकात कर इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी को आवेदन सौंपते हुए आरोप लगाया कि हाल के दिनों में पशु व्यापारियों के खिलाफ जिस प्रकार कार्रवाई हो रही है, उससे व्यापारियों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। नेताओं ने कहा कि बिना निष्पक्ष जांच के किसी भी प्रकार की कार्रवाई न्यायसंगत नहीं मानी जा सकती।
राजद नेताओं ने यह भी कहा कि कुछ असामाजिक तत्व कानून को अपने हाथ में लेकर सामाजिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि राज्य में कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बना रहे।

RJD ने सरकार से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और संविधान के अनुसार सभी पक्षों के साथ न्याय सुनिश्चित किया जाए।
यह भी पढ़ें : PM Modi विदेश दौरों में पत्रकारों के सवाल क्यों नहीं लेते? नॉर्वे से जर्मनी तक उठे सवाल, जानिए पूरा विवाद
यह भी पढ़ें : Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल 3 रुपये महंगा होते ही भड़का विपक्ष, कांग्रेस बोली- ‘महंगाई मैन’ मोदी ने फिर चलाया हंटर
यह भी पढ़ें : Bihar Politics: भोजपुर-बक्सर विधान परिषद उपचुनाव में सोनू कुमार राय की जीत, RJD कार्यालय में मना जश्न

