- Highlight
- TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी
- 25-26 मई तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन
- 46,882 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
- सितंबर में परीक्षा होने की संभावना
- शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा संकेत
BPSC TRE 4 Notification 2026: बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा BPSC TRE 4 का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से नोटिफिकेशन की मांग कर रहे उम्मीदवारों को अब राहत मिलने वाली है। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने संकेत दिया है कि TRE 4 का नोटिफिकेशन अगले दो दिनों में जारी किया जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक, 25 से 26 मई के बीच TRE 4 को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। सरकार और बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के बीच कुछ प्रशासनिक औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं, जिन्हें जल्द पूरा किया जा रहा है।
46,882 पदों पर होगी बहाली
इस बार BPSC TRE 4 के जरिए कुल 46,882 पदों पर भर्ती की जाएगी। BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के अनुसार केवल शिक्षा विभाग ही नहीं, बल्कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और अन्य विभागों में भी रिक्तियां भरी जाएंगी।
विभागवार वैकेंसी डिटेल
कक्षा 1 से 5 तक: 10,778 पद
कक्षा 6 से 8 तक: 8,583 पद
कक्षा 9 से 10 तक: 9,082 पद
कक्षा 11 से 12 तक: 16,774 पद
SC/ST कल्याण विभाग: 1,058 पद
पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण: 359 पद
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग: 287 पद
कब होगी परीक्षा?
BPSC की संभावित योजना के अनुसार TRE 4 परीक्षा 22 से 27 सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जा सकती है। हालांकि इसके लिए समय पर नोटिफिकेशन जारी होना बेहद जरूरी है।
अभ्यर्थियों का आंदोलन बना दबाव
TRE 4 नोटिफिकेशन में देरी को लेकर अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। कई छात्रों का कहना है कि देरी के कारण उनकी उम्र सीमा समाप्त हो सकती है, जिससे वे आवेदन नहीं कर पाएंगे। यही वजह है कि सरकार पर जल्द फैसला लेने का दबाव बढ़ा।
यह भी पढ़ें : RJD: बिहार में पशु व्यापारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर RJD का बड़ा कदम, DGP विनय कुमार से मिले विधायक कारी शौहेब
यह भी पढ़ें : PM Modi विदेश दौरों में पत्रकारों के सवाल क्यों नहीं लेते? नॉर्वे से जर्मनी तक उठे सवाल, जानिए पूरा विवाद


