Tejashwi Yadav Celebrates 37th Birthday: 37 पाउंड का केक काटकर तेजस्वी यादव ने मनाया 37वां जन्मदिन, दिया नौकरी-रोजगार और सामाजिक सद्भाव का संदेश

youthjagran
5 Min Read
Tejashwi Prasad Yadav celebrates his 37th birthday as Social Harmony Day at the RJD headquarters in Patna.

हाइलाइट्स

  • तेजस्वी प्रसाद यादव ने पटना में RJD कार्यालय के कर्पूरी सभागार में अपना 37वां जन्मदिन मनाया।
  • जन्मदिन समारोह को सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
  • तेजस्वी यादव ने 37 पाउंड का केक काटा और कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
  • उन्होंने कार्यकर्ताओं से लालू प्रसाद यादव के विचारों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने की अपील की।
  • तेजस्वी ने नफरत की राजनीति समाप्त कर नौकरी और रोजगार से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

Tejashwi Yadav Celebrates 37th Birthday: पटना 9 नवंबर 2026 : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय के कर्पूरी सभागार में 37 वां जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर तेजस्वी जी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं के समक्ष 37 पाउंड का केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। और लोगों के बीच केक और मिठाइयां बांटी गई। नेताओं कार्यकर्ताओं ने केक काटने के समय कहा कि जियो हजारों साल की साल का दिन हो हजार। और हैप्पी बर्थडे तेजस्वी जी कहकर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन का जश्न मनाया।

इस पर इस अवसर पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ तनवीर हसन एवं प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बारी बारी से की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने तेजस्वी जी को शाल और बुके देकर जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि जिस संकल्प के साथ तेजस्वी जी का जन्मदिन मनाने आप लोग आते हैं,उससे सामाजिक सद्भाव और बिहार की राजनीति को एक नई दिशा मिलेगी और ये उनके प्रति विश्वास और समर्थन का स्पष्ट संदेश है।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि मेरे जन्मदिन पर आप सभी नेता और कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ लालू जी के विचारों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे । और नफरत की राजनीति को समाप्त कर नौकरी और रोजगार वाली राजनीति में सहभागी बनेगें। जिस तरह से लोगों ने अपना प्यार और स्नेह दिया है इससे यह स्पष्ट होता है की मेरे जन्मदिन से बिहार की राजनीति में आप सभी के विश्वास और समर्थन से मजबूती मिलेगी।

इन्होंने लोगों से सकारात्मक सोच के साथ संघर्ष और आंदोलन के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में सहभागी बनने की अपील की। और कहा कि गांव-गांव और घर-घर लालू जी का संदेश पहुंचाएं जिससे कि नफरतवादी राजनीतिश को परास्त किया जा सके। इन्होंने बार-बार जन्मदिन में शामिल होने पर नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सभी पत्रकारों का भी शुक्रिया अदा किया और कहा कि इसी तरह से प्रेम और मोहब्बत बनाकर रखें।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, बिनु यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ श्रीमती कांति सिंह, विधान परिषद के पूर्व उप सभापति डॉ रामचंद्र पूर्वे, सांसद अभय कुमार कुशवाहा, राष्ट्रीय सचिव श्री कार्तिकेय कुमार सिंह, पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह, आलोक कुमार मेहता, समीर कुमार महासेठ, विजय प्रकाश यादव, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव,विधान पार्षद कारी मो सौहेब, डॉ उर्मिला ठाकुर, एजाज अहमद, विनोद कुमार श्रीवास्तव, पूर्व प्रत्याशी कुमर राय, पूर्व विधायक रेखा पासवान,डॉ अनवर आलम, मुकेश रोशन, सुदय यादव, निरंजन कुमार राय, दीनानाथ सिंह यादव, चितरंजन गगन, एजया यादव, मधु मंजरी, सारिका पासवान, प्रमोद कुमार सिन्हा, बंटू सिंह, पुर्व प्रदेश महासचिव मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, मुकुंद सिंह, हरेंद्र कुशवाहा, के डी यादव,प्रमोद कुमार राम, नंदू यादव, बल्ली यादव, भाई अरुण कुमार, निर्भय कुमार अंबेडकर, बच्चा सिंह, जेम्स कुमार यादव, अनिल कुमार साधु,राजेश पाल, संजय यादव, प्रो कुमार चंद्रदीप यादव, महताब आलम, तंजीम अहमद, अफरोज अहमद, गणेश कुमार यादव, ओम प्रकाश चौटाला, विक्रांत राय,शिवेंद्र तांती,बिदंन यादव, संजय यादव, विमल राय, सरदार रणजीत सिंह, चंदेश्वर प्रसाद सिंह सहित हजारों की संख्या में नेता और कार्यकर्ता और लोग जन्मदिन समारोह में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें : Bihar Politics: पटना में BJP की ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी हुए शामिल

यह भी पढ़ें : Bihar Politics: सम्राट चौधरी को एजाज अहमद की नसीहत, बोले- महिला सुरक्षा, नौकरी और महंगाई पर निकालें पदयात्रा

Share This Article
Leave a comment