Bihar Politics: ‘यह जंगलराज का दौर नहीं, सुशासन का बिहार है’ — तेजस्वी पर डॉ. प्रीति शेखर का तीखा पलटवार

youthjagran
4 Min Read
बिहार में महिला सुरक्षा पर BJP-RJD आमने-सामने
  • बिहार में महिला सुरक्षा पर BJP-RJD आमने-सामने
  • डॉ. प्रीति शेखर ने तेजस्वी यादव पर बोला बड़ा हमला
  • “अब बिहार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं”
  • डबल इंजन सरकार के सुशासन मॉडल का दावा
  • बिहार की राजनीति में बयानबाजी तेज

Bihar Politics: पटना, 19 मई। बिहार भाजपा की प्रवक्ता डॉ. प्रीति शेखर (BJP Spokesperson Dr. Preeti Shekhar) ने आज विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Leader of the Opposition, Tejashwi Yadav) के महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए जाने पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अब बिहार में उनके माता-पिता के शासनकाल जैसा जंगलराज नहीं है, बल्कि डबल इंजन की सुशासन वाली सरकार है जहाँ अपराध और अपराधियों के लिए किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाती।

‎उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को यह समझ लेना चाहिए कि अब बिहार बदल चुका है। यह वह दौर नहीं रहा जब अपराधियों और माफियाओं का बोलबाला हुआ करता था। अब अपराध करने वालों पर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाती है और उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाता।

‎उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। यदि कोई अपराधी कानून व्यवस्था को चुनौती देता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। सरकार की प्राथमिकता है कि बिहार में आम नागरिक, विशेषकर महिलाएं और बेटियां, सुरक्षित वातावरण में जीवन यापन करें।

‎उन्होंने कहा कि पहले बिहार की पहचान “वन डिस्ट्रिक्ट वन अपराधी” और “वन माफिया” से होती थी लेकिन अब “वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट” का दौर है। राज्य सरकार बिहार को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ है और अपराधियों में कानून का भय स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिहार की जनता को सुरक्षित और विकसित बिहार देने के लिए प्रतिबद्ध है।

‎उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को जब सदन में बोलना होता है तो वे गायब हो जाते हैं , सैर – सपाटे के लिए विदेश भ्रमण पर चले जाते हैं और बिहार वापस आते ही जनता को दिग्भ्रमित करने की कोशिश और ज्ञान बाँचने में लग जाते हैं।

यह भी पढ़ें : Bihar Politics: बिहार में महिलाओं की सुरक्षा पर गरजे तेजस्वी यादव, बोले- ‘महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक होगा आंदोलन’

यह भी पढ़ें : Instagram Followers India: भारत में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलो किए जाने वाले 10 स्टार्स: प्रियंका-आलिया पीछे, श्रद्धा कपूर बनीं नंबर 1

यह भी पढ़ें : Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल 3 रुपये महंगा होते ही भड़का विपक्ष, कांग्रेस बोली- ‘महंगाई मैन’ मोदी ने फिर चलाया हंटर

यह भी पढ़ें : Bihar Politics: भोजपुर-बक्सर विधान परिषद उपचुनाव में सोनू कुमार राय की जीत, RJD कार्यालय में मना जश्न

Share This Article
Leave a comment
सोनम कपूर ने शर्ट के बटन खोलकर बेबी बंप फ्लॉन्ट किया श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर फिर लगाई आग, फोटो तेजी से Viral Salman Khan की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला, धोनी हुए शामिल श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर लगाई आग फोटो वायरल