- Highlight
- सड़क दुर्घटना में घायल राजद प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद को डॉक्टरों ने पूर्ण बेड रेस्ट की सलाह दी है।
- स्वास्थ्य की जानकारी मिलने के बाद नेताओं, पत्रकारों और शुभचिंतकों का उनके आवास पर पहुंचने का सिलसिला जारी है।
- कई सांसद, विधान पार्षद और पार्टी पदाधिकारियों ने फोन पर भी उनका हालचाल लिया।
- एजाज अहमद ने सभी शुभचिंतकों का आभार जताते हुए भावुक संदेश साझा किया।
- उन्होंने कहा कि लोगों का स्नेह और समर्थन उनके लिए परिवार जैसा है।
RJD: पटना, 7 जुलाई 2026: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बिहार प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद हाल ही में हुई एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। दुर्घटना में उनके दाहिने पैर में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों ने उन्हें फिलहाल पूर्ण आराम और बेड रेस्ट की सलाह दी है।
जैसे ही उनके घायल होने की सूचना पार्टी नेताओं, पत्रकारों और शुभचिंतकों तक पहुंची, उनके आवास पर हालचाल जानने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। कई लोगों ने व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया, जबकि अनेक नेताओं और परिचितों ने फोन के माध्यम से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
कई नेताओं ने की मुलाकात
एजाज अहमद से मिलने वालों में विधान पार्षद कारी मो. शोहैब, राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनवर आलम, मो. फारूक आजम उर्फ ललन, उपेंद्र चंद्रवंशी, जेम्स कुमार यादव, मो. शहजाद, शैलेश कुमार यादव, इंजीनियर शाहनवाज अहमद, सलाउद्दीन मंसूरी, छोटे खान, मो. शाहनवाज आलम सोनू, पत्रकार मो. कैफ सहित कई अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।
फोन पर भी नेताओं ने लिया हालचाल
सांसद सुधाकर सिंह, विधान पार्षद सैयद फैसल अली, कार्तिक सिंह, राजद के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. सुबोध मेहता, पूर्व विधायक रामाशीष यादव, आजाद गांधी, अरविंद कुमार सहनी, महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी, आरजू खान, अरुण कुमार, इंजीनियर अशोक यादव, बल्ली यादव, राजेश पाल, संजय यादव सहित अनेक नेताओं और पत्रकारों ने दूरभाष के माध्यम से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं।
एजाज अहमद ने जताया आभार
एजाज अहमद ने सभी नेताओं, पत्रकारों, शुभचिंतकों और पारिवारिक सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन समय में सभी ने जिस आत्मीयता और संवेदनशीलता के साथ उनका साथ दिया, उसे वह शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि लोगों का यह स्नेह उनके लिए परिवार जैसा है और यही उन्हें जल्द स्वस्थ होने की प्रेरणा देता है।
यह भी पढ़ें : Bihar Politics: लालू यादव और राबड़ी देवी की Z सुरक्षा फिर बहाल, सरकार के फैसले से खत्म हुआ बड़ा राजनीतिक विवाद
यह भी पढ़ें : अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम गेंदों में 100 T20I छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
यह भी पढ़ें : Citizen Act 1955: क्या पासपोर्ट भारतीय नागरिकता का प्रमाण है? जानिए कानून और जरूरी दस्तावेज
यह भी पढ़ें : Private Area Cleaning: साबुन से प्राइवेट एरिया साफ करना पड़ सकता है खतरनाक! डॉक्टरों ने बताया सही तरीका, जानिए पूरी सच्चाई
यह भी पढ़ें : Bollywood News Hindi: अक्षय कुमार संग बॉलीवुड में चमकीं अक्षरा सिंह, बेटी की सफलता पर भावुक हुए पिता


