Lok Sabha Elections 2024: कब तक जनता PM मोदी जी के नाम पर वोट देगी: पवन सिंह

547
Pawan Singh

Lok Sabha Elections 2024: काराकाट लोकसभा सीट की लड़ाई और भी ज्यादा मजेदार हो गई है। अब देखना है की कौन इस खेल का बड़ा खिलाड़ी बनता है। काराकाट लोकसभा सीट (Karakat Lok Sabha seat) से भोजपुरी स्टार पवन सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। इस बीच शुक्रवार को पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान पवन सिंह ने PM मोदी और BJP पर निशाना साधा। उन्होंने एक बार फिर कहा कि वो अपनी मां के आशीर्वाद से चुनावी मैदान में हैं और किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे। पवन सिंह (Pawan Singh) ने कहा की 9 मई को नामांकन करेंगे। बता दें कि पवन सिंह को लेकर कहा जा रहा था कि BJP उन्हें मनाने में लगी है और मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) मनाने में लगे हैं। इस बीच पवन सिंह ने साफ कह दिया है कि पीछे हटने का सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि विकास के काम पर ध्यान नहीं देंगे तो कब तक मोदी जी के नाम पर जनता वोट देगी।

मीडिया (Media) के साथ भोजपुरी (Bhojpuri) में बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पवन त पवन हइए है, कौन रोक सकता है। गौरतलब है कि BJP सांसद मनोज तिवारी ने कहा था कि वो पवन सिंह को मनाएंगे। पवन सिंह राष्ट्रवादी हैं और भटक गए हैं। इस पर पवन सिंह ने कहा कि पीछे हटने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि जनता से बड़ी कोई शक्ति नहीं है। पवन सिंह ने दावा करते हुए कहा है कि काराकाट में जो आशीर्वाद मिल रहा है, उससे वह गदगद हैं। उन्होंने भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव (Bhojpuri actor Khesari Lal Yadav) को लेकर कहा कि वह छोटा भाई है। चुनाव प्रचार करने आएगा। छोटे भाई को जरूर बुलाएंगे।

गौरतलब है कि काराकाट लोकसभा सीट से एक ओर जहां NDA उम्मीदवार के रूप में उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) चुनवाी मैदान में हैं। वहीं दूसरी ओर महागठबंधन की ओर से भाकपा माले प्रत्याशी राजाराम सिंह मैदान में हैं। इस बीच पवन सिंह के निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में आने के बाद मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। अब देखना यह है कि काराकाट की जनता किसे चुनकर लोकसभा में भेजती है।

IPL 2024 SRH vs RCB: बेंगलुरु ने हैदराबाद को 35 रन से हराया, कोहली और पाटीदार ने खेली तूफानी पारी

T20 World Cup 2024 के लिए सहवाग ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग XI, देखिए कौन करेगा ओपनिंग

IPL 2024 DC vs GT: दिल्ली ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात को 4 रन से हराया, ऋषभ पंत ने खेली तूफानी पारी

TS Inter Results 2024: 1.90 लाख छात्रों को ए ग्रेड मिला, लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here