IPL 2024 DC vs MI: दिल्ली ने मुंबई को 10 रन से हराया, IPL इतिहास में DC का सबसे बड़ा स्कोर

571
IPL 2024 DC vs MI

IPL 2024 DC vs MI: IPL 2024 के 17वें सीजन के 43वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली (Arun Jaitley Stadium, Delhi) में खेला गया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 257 रन बनाए। 258 रनों के जवाब में मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 247 रन बनाए और मैच 10 रन से हार गया। DC ने MI को 10 रन से हराया। जेक फ्रेजर-मैकगर्क (Jake Fraser-McGurk) को प्लेयर ऑफ द मैच (PLAYER OF THE MATCH) चुना गया।

इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में 10 अंक के साथ 5वें स्थान पर पहुंच गई। वहीं, मुंबई इंडियंस 6 अंकों के साथ 9वें स्थान पर है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 257 रन बनाए। 258 रनों के जवाब में मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 247 रन ही बना सकी। मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने 32 गेंद में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 63 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इस मैच में MI ने पावरप्ले में 3 विकेट खो दिए थे। रोहित शर्मा 8, ईशन किशन 20 और सूर्यकुमार यादव 26 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या (captain hardik pandya) ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 46 रनों की तूफानी पारी खेली। दिल्ली के खिलाफ नेहल ने 4, टिम डेविड ने 37, मोहम्मद नबी ने 7, पीयूष चावला ने 10 और ल्यूक वुड (नाबाद) ने 9 रन बनाए। दिल्ली के लिए रसिख सलाम और मुकेश कुमार ने 3-3 विकेट हासिल किए। वहीं, खलील अहमद ने 2 विकेट लिए।

IPL इतिहास में DC का सबसे बड़ा स्कोर
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 257 रन बनाए। IPL इतिहास में यह दिल्ली द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। जैक फ्रेजर मैकगर्क ने पारी की शुरुआत में चौके-छक्कों की झड़ी लगाई। पहले विकेट के लिए उन्होंने पोरेल के साथ 114 रनों की पार्टनरशिप निभाई। जैक फ्रेजर मैकगर्क ने 27 गेंदों में 11 चौके और 6 छक्के की मदद से 84 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 311.11 का रहा। इसके अलावा पोरेलने 36 रन बनाए। तीसरे विकेट के लिए शाई होप और ऋषभ पंत के बीच 53 रनों की पार्टनरशिप हुई जिसे वुड ने तोड़ा। हो 17 गेंदों में 41 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, कप्तान 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 29 रन बनाने में कामयाब हुए। पंत और स्टब्स के बीच 55 रनों की पार्टनरशिप हुई। स्टब्स 25 गेंदों में 48 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, अक्षर पटेल ने 11 रनों की नाबाद पारी खेली। इस मैच में वुड, बुमराह, पीयूष चावला और मोहम्मद नबी को 1-1 विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन (Playing XI of both the teams)
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन (Delhi Capitals Playing XI)

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुमार कुशाग्र, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, लिजाद विलियम्स, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन (Mumbai Indians Playing XI)
रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रित बुमरा, नुवान तुषारा।

ये भी पढ़ें-

IPL 2024 KKR vs PBKS: पंजाब ने IPL-T20 में रचा इतिहास, कोलकाता को 8 विकेट से हराया

Lok Sabha Elections 2024: कब तक जनता PM मोदी जी के नाम पर वोट देगी: पवन सिंह

IPL 2024 SRH vs RCB: बेंगलुरु ने हैदराबाद को 35 रन से हराया, कोहली और पाटीदार ने खेली तूफानी पारी

T20 World Cup 2024 के लिए सहवाग ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग XI, देखिए कौन करेगा ओपनिंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here