JDU: जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को नियंत्रित करने की दिशा में NDA सरकार प्रतिबद्ध – विजय कुमार चौधरी

youthjagran
4 Min Read
नीतीश कुमार की पर्यावरण संरक्षण संबंधी नीतियों को आगे बढ़़ा रहे हैं सम्राट चैधरी - विजय कुमार चैधरी

JDU: 24 मई 2026, पटना। जद (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में मा0 प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की उपस्थिति में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Chaudhary) ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उक्त मौके पर विधानपरिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी मौजूद रहें। इस दौरान विजय कुमार चैधरी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन एवं लगातार बढ़़़ते तापमान की समस्या आज पूरी दुनिया के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जलवायु परिवर्तन एवं बढ़़़ते तापमान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता से चर्चा की गई थी। उनकी दूरदर्शी सोच एवं संकल्प का ही परिणाम है कि ‘‘जल-जीवन-हरियाली अभियान’’ के माध्यम से बिहार में भू-गर्भ जलस्तर में सकारात्मक सुधार देखने को मिला है।

यह भी पढ़ें : Cockroach Janta Party: कॉकरोच जनता पार्टी की गूंज विदेशी मीडिया तक, जानिए क्यों दुनिया भर में हो रही है CJP की चर्चा

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी ने भी स्पष्ट किया है कि नीतीश कुमार की नीतियों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़़़ाया जाएगा। इसी क्रम में बिहार सरकार द्वारा ‘‘बिहार हरित जलवायु कोष’’ के गठन का निर्णय लिया गया है। यह कोष राज्य में हरित आवरण बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को नियंत्रित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने बताया कि इस कोष हेतु विभिन्न स्रोतों से संसाधन जुटाए जाएंगे, जिनमें निविदाओं पर 0.25 प्रतिशत योगदान, नए वाहनों के निबंधन पर 1 प्रतिशत शुल्क तथा खनन पर 0.50 प्रतिशत राॅयल्टी सेस शामिल है। साथ ही काॅर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत भी स्वेच्छा से अंशदान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया आज जलवायु परिवर्तन की समस्या से जूझ रही है। यदि समय रहते हम सभी इसके प्रति सचेत नहीं हुए तो भविष्य में तापमान वृद्धि और अधिक गंभीर रूप ले सकती है। मा0 श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार इस विषय पर शुरू से ही अत्यंत संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रही है, जिसे अब आगे बढ़़़ाने का कार्य मा0 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी कर रहे हैं।

प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने मा0 प्रधानमंत्री की उस अपील का भी उल्लेख किया, जिसमें सार्वजनिक परिवहन एवं साझा वाहनों के अधिक उपयोग पर बल दिया गया है, ताकि कार्बन उत्सर्जन में कमी लाई जा सके और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिले। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण के साथ-साथ हम सभी को अपनी दैनिक जीवनशैली एवं आदतों में भी सकारात्मक बदलाव लाना होगा।

(संजय कुमार सिन्हा) कार्यालय सचिव

यह भी पढ़ें : RJD: बिहार में पशु व्यापारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर RJD का बड़ा कदम, DGP विनय कुमार से मिले विधायक कारी शौहेब

यह भी पढ़ें : PM Modi विदेश दौरों में पत्रकारों के सवाल क्यों नहीं लेते? नॉर्वे से जर्मनी तक उठे सवाल, जानिए पूरा विवाद

यह भी पढ़ें : Bihar Politics: बिहार में महिलाओं की सुरक्षा पर गरजे तेजस्वी यादव, बोले- ‘महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक होगा आंदोलन’

यह भी पढ़ें : Instagram Followers India: भारत में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलो किए जाने वाले 10 स्टार्स: प्रियंका-आलिया पीछे, श्रद्धा कपूर बनीं नंबर 1

Share This Article
Leave a comment
सोनम कपूर ने शर्ट के बटन खोलकर बेबी बंप फ्लॉन्ट किया श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर फिर लगाई आग, फोटो तेजी से Viral Salman Khan की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला, धोनी हुए शामिल श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर लगाई आग फोटो वायरल