Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के 102 सीटों पर पहले फेज का मतदान शुरू, 2 राज्यों में विधानसभा चुनावों की वोटिंग

Youth Jagran
3 Min Read

Lok Sabha Election 2024: आज से लोकसभा चुनाव शुरू हो गया है। आज लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान शुरू है। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनावी महाकुंभ का शंखनाद होने जा रहा है। पहले फेज में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में 1600 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान पर हैं। इस चरण में 9 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व मुख्यमंत्री और 1 पूर्व राज्यपाल की किस्मत भी दांव पर लगा है। इस फेज के प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल और भूपेन्द्र यादव, कांग्रेस के गौरव गोगोई, DMK की कनिमोई शामिल हैं। इसके साथ ही पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश (60 सीटें) और सिक्किम (32 सीटें) में विधानसभा चुनाव भी होंगे। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगी और शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। आज अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की 92 विधानसभा सीटों (assembly) पर भी वोटिंग होगी।

चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में 16.63 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं। इनमें 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला वोटर्स हैं। इनमें से 35.67 लाख वोटर्स ऐसे हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। जबकि, 20 से 29 साल की उम्र के मतदाताओं की संख्या 3.51 करोड़ है. इनके लिए 1.87 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

Lok sabha election 2024: PM Modi ने की मतदान की अपील
PM मोदी ने सभी से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा,’लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें। लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है!’

ये भी पढ़ें-

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के 102 सीटों पर पहले फेज का मतदान शुरू, 2 राज्यों में विधानसभा चुनावों की वोटिंग

IPL 2024 MI vs PBKS: मुंबई ने रोमांचक मैच में पंजाब को 9 रन से हराया, सूर्यकुमार यादव ने खेली तूफानी पारी

PSEB 10th Result 2024: आज जारी होगा पंजाब बोर्ड 10th का रिजल्ट, यहां से कर पाएंगे परिणाम चेक

IPL 2024 DC vs GT: दिल्ली ने गुजरात को उसके घर में 6 विकेट से हराया, DC के खिलाफ सबसे कम रन बनाया GT ने

Share This Article
Follow:
Youth Jagran is your news, entertainment, and music-fashion website, and web stories. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.
Leave a comment
हनुमान जी की पूजा करने के कई तरीके हैं जय श्री कृष्ण जी मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर लगाई आग मोनालिसा फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर लगाई आग Happy Mother’s Day 2025