IPL 2024 DC vs GT: दिल्ली ने गुजरात को उसके घर में 6 विकेट से हराया, DC के खिलाफ सबसे कम रन बनाया GT ने

627
IPL 2024 DC vs GT

IPL 2024 DC vs GT: IPL 2024 के 17वें सीजन के 32वां मैच गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद (Narendra Modi Stadium, Ahmedabad ) में खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.3 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 89 रन बनाए। 90 रनों के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 8.5 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 92 रन बनाया और मैच 6 विकेट से जीत लिया। DC ने GT को 6 विकेट से हराया। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को प्लेयर ऑफ द मैच (PLAYER OF THE MATCH) चुना गया।

IPL 2024 DC vs GT: गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 90 रन का लक्ष्य दिया
IPL 2024 के 32वें मैच में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों को दिल्ली कैपिटल्स के बॉलर ने बांधकर रखा। इस मैच में गुजरात की टीम सिर्फ 89 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। नंबर 8 पर उतरे राशिद खान के अलावा कोई भी बल्लेबाज 15 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाया। गुजरात टाइटंस की पारी की शुरुआत झटके के साथ हुई। सलामी बल्लेबाजी के लिए आए शुभमन गिल सिर्फ 8 रन बना सके। उन्होंने ईशांत शर्मा ने 11 रन के स्कोर पर शॉ के हाथों कैच कराया। वहीं, उनके साथी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा सिर्फ 2 रन बना सके। इस मुकाबले में साई सुदर्शन ने 12, डेविड मिलर ने 2, अभिनव मनोहर ने 8, राहुल तेवतिया ने 10, शाहरुख खान शून्य, मोहित शर्मा ने 8, नूर और जॉनसन ने 1-1 रन बनाया। वहीं, स्पेंसर नाबाद रहे।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राशिद खान का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 24 गेंदों का सामना किया। 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से उन्होंने 31 रन बनाए। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने 3 विकेट चटकाए। वहीं, ईशांत शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स ने 2-2 विकेट लिए जबकि खलील अहमद और अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला।

गुजरात टाइटंस ने एक नया रिकॉर्ड बनाया। IPL के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे कम स्कोर बनाने वाली गुजरात पहली टीम बन गई। इसके अलावा यह गुजरात का IPL में सबसे कम स्कोर है।

IPL में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीमें
89 – गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद, 2024*
92 – मुंबई इंडियंस, वानखेड़े, 2012
108 – राइजिंग पुणे जाएंट्स, पुणे, 2017
110/8 – चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली, 2012

IPL में गुजरात टाइटंस के लिए सबसे कम स्कोर
89 बनाम दिल्ली कैपिटल्स, अहमदाबाद, 2024*
125/6 बनाम दिल्ली कैपिटल्स, अहमदाबाद, 2023
130 बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स, लखनऊ, 2024
135/6 बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स, लखनऊ, 2023

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन (Playing XI of Delhi Capitals) : प्लेइंग: पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रिस्टन स्टब्स, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन (Playing XI of Gujarat Titans) : शुबमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, संदीप वारियर।

ये भी पढ़ें-

Ram Mandir Ram Lalla Surya Tilak Ayodhya: रामनवमी के मौके पर भगवान रामलला का हुआ सूर्य तिलक, घर बैठे यहां देख सकेंगे LIVE

IPL 2024 GT vs DC Dream11 Prediction: गुजरात और दिल्ली के बीच आज होगा मैच, देखें संभावित प्लेइंग 11, जानें पिच रिपोर्ट

UPSC 2023 का रिजल्ट जारी, देखें किस कैटेगरी के कितने Students हुए पास?

Happy Ram Navami Wishes: राम नवमी के शुभ अवसर पर अपनों को भेजे शुभकामनाएं संदेश, हैं शानदार शायरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here