Jharkhand Board 10th Result 2024 Out: झारखंड बोर्ड मैट्रिक 10th का रिजल्ट जारी, 90.39% Students पास, डायरेक्ट लिंक से चेक करें रिजल्ट

798
Jharkhand Board 10th Result 2024

JAC Jharkhand Board 10th Matric Result 2024 Declared Direct Link: झारखंड बोर्ड मैट्रिक 10th परीक्षा का रिजल्ट 2024 जारी । हजारीबाग की ज्योत्सना ज्योति झारखंड मौट्रिक 10th टॉपर 2024 बनी हैं। रांची स्थित JAC Board ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस (press conference) के जरिए 10th मैट्रिक रिजल्ट 2024 जारी किया गया है। झारखंड स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह, माध्यमिक शिक्षा निदेशक उत्कर्ष गुप्ता, झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो और सचिव एसडी तिग्गा ने संयुक्त रूप से JAC Board 10th Class Result 2024 की जारी की है।

झारखंड बोर्ड 10th टॉपर 2024 ज्योत्सना ज्योति (Jyotsna Jyoti) को 99.2 फीसदी अंक मिले हैं। दूसरे स्थान पर हैं सना सजोरी (Sana Sajori)। उन्हें 98.6 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। तीसरे स्थान पर भी झारखंड की दो बेटियों ने ही जगह बनाई है। इनका नाम है- करिश्मा कुमारी और सृष्टि सौम्या। दोनों को 98.4 फीसदी मार्क्स मिले हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस जैक काउंसिल के सभागार में आयोजित की गई। इसके बाद ऑनलाइन JAC Official Website पर मैट्रिक 10th का रिजल्ट जारी किया गया। jacresults.com 10th class डायरेक्ट लिंक आगे दिया गया है। इस साल झारखंड बोर्ड 10th में कुल 90.39 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। डिवीजन वाइज आंकड़े इस प्रकार हैं-

  • प्रथम श्रेणी में पास होने वालों की संख्या- 2,05,110 Students (54%)
  • सेकंड डवीजन पास होने वाले- 1 लाख 53 हजार Students(40.63%)
  • थर्ड डिवीजन पास होने वाले- 19,555 Students
  • लड़कियों का पास प्रतिशत- Students 91%
  • लड़कों का पास प्रतिशत- Students 89.70%

Jharkhand Board Matric 10th Result 2024: इन वेबसाइट्स पर जारी

  • www.jacresults.com
  • www.jac.jharkhand.gov.in
  • jac.nic.in
  • jharresults.nic.in
  • इसके अलावा आप indiaresults.com, sarkari ujala, jac ranker समेत अन्य प्राइवेट वेबसाइटों पर भी Result चेक कर सकते हैं-

JAC 10th Result 2024: ये है झारखंड बोर्ड 10th का रिजल्ट चेक करने का तरीका

  • झारखंड बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
  • होम पेज पर JAC Matric Result Link 2024 क्लिक करें।
  • अपना JAC 10th Roll Number और JAC 10th Roll Code भरकर सबमिट करें।
  • आपका झारखंड 10th मैट्रिक रिजल्ट 2024 सामने दिख जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें।
  • JAC Board 10th Result 2024 Direct Link से चेक करने के लिए क्लिक करें।

JAC Board 10th Result 2024: District Wise पास प्रतिशत

जिले का नामपास प्रतिशत
रांची89.659 फीसदी
जमशेदपुर94 फीसदी
हजारीबाग93 फीसदी
कोडरमा92 फीसदी
लातेहार93.23 फीसदी
देवघर84 फीसदी
सिंहभूम94.075 फीसदी
गोड्डा90.005 फीसदी
चतरा89.839 फीसदी

ये भी पढ़ें-

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के 102 सीटों पर पहले फेज का मतदान शुरू, 2 राज्यों में विधानसभा चुनावों की वोटिंग

IPL 2024 MI vs PBKS: मुंबई ने रोमांचक मैच में पंजाब को 9 रन से हराया, सूर्यकुमार यादव ने खेली तूफानी पारी

PSEB 10th Result 2024: आज जारी होगा पंजाब बोर्ड 10th का रिजल्ट, यहां से कर पाएंगे परिणाम चेक

IPL 2024 DC vs GT: दिल्ली ने गुजरात को उसके घर में 6 विकेट से हराया, DC के खिलाफ सबसे कम रन बनाया GT ने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here