IPL 2024 RR vs DC: IPL 2024 के 8वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन के साथ दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया, टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर

561
IPL 2024 RR vs DC

RR 185/5 (20)
DC 173/5 (20)
Rajasthan Royals won by 12 runs
PLAYER OF THE MATCH: Riyan Parag

IPL 2024 RR vs DC : IPL 2024 के 8वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने शानदार प्रदर्शन के साथ दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 12 रन से हराया। राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 185 रन बनाए। 186 रनों के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 5 विकेट खोकर सिर्फ 173 रन ही बना सकी। दिल्ली कैपिटल्स को IPL 2024 में लगातार दूसरी हार हुई। इससे पहले पंजाब किंग्स (punjab kings) ने दिल्ली को 4 विकेट हराया था। राजस्थान रॉयल्स की लगातार दूसरी जीत के साथ नेट रनरेट में सुधार हुआ है। 4 अंक और 0.800 के नेट रनरेट के साथ राजस्थान की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स 8वें स्थान पर है। दिल्ली और मुंबई 2 ऐसी टीमें हैं जिन्हें अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीती है।

(नंद्रे बर्गर) Nandre Burger ने 3 गेंदों में 2 विकेट लिए
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की इस मैच में अच्छी शुरुआत हुई थी। डेविड वॉर्नर (david warner) और मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के बीच पहले विकेट के लिए 30 रन की पार्टनरशिप (Partnership) हुई जिसे (नंद्रे बर्गर) Nandre Burger ने चौथे ओवर में तोड़ा। मार्श 12 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 23 रन बनाए। इसके बाद टीम को दूसरा झटका रिकी भुई के रूप में लगा जिन्हें बर्गर ने अपने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर आउट किया। 3 गेंदों में उन्हें 2 विकेट लिए। भुई बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

30 रन के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने 2 विकेट आउट हो गए। इसके बाद डेविड वॉर्नर (david warner) औ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के बीच अच्छी साझेदारी हुई। तीसरे विकेट के लिए दोनों ने 67 रन की साझेदारी की। वॉर्नर ने 34 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 49 रन बनाए। वहीं, कप्तान ऋषभ पंत 28 रन बनाए। उन्हें चहल ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद दिल्ली को 5वां झटका अभिषेक पोरेल के रूप में 122 रन के स्कोर पर लगा। चहल ने अपनी घातक गेंदबाजी का कहर बरपाते हुए उन्हें 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर लौटा दिया। वह सिर्फ 9 रन बना सके। दिल्ली के लिए खलील अहमद, मुकेश कुमार, एनरिच नॉर्खिया, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट मिला।

यह भी पढ़ें :–

Good Friday 2024: इस गुड फ्राइडे पर लंबा छुट्टी है, घूमने के शौकीनों के लिए ये अच्छा मौका है

Mukhtar Ansari Died: मुख्तार अंसारी की बांदा के अस्पताल में हार्ट अटैक से मौत हो गई

KK Pathak: होली में छुट्टी रद्द होने पर, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने KK Pathak का किया समर्थन

JEE Main 2024: JEE Main सत्र 2 Exam के लिए City पर्ची जारी, ऐसे करें चेक किस सिटी में होगा Exam

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here