IPL 2024: IPL से पहले CSK को लगा बड़ा झटका, MS Dhoni ने छोड़ी कप्तानी, देखिए किसे मिला टीम की कमान

667
ms dhoni

IPL 2024 : CSK New Captain :IPL 2024 सीजन का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। IPL की दुनिया में सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने IPL 2024 सीजन से पहले टीम में बड़ा बदलाव किया है। एमएस धोनी (MS Dhoni) की जगह रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) CSK के नए कप्तान बने। IPL के ऑफिशियल Social Media हैंडल ने इसकी पुष्टि की। इससे पहले एमएस धोनी ने आईपीएल 2022 से पहले CSK की कप्तानी छोड़ी थी और रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को टीम का कप्तान बनाया गया था लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के कारण उन्होंने टूर्नामेंट के बीच में ही कप्तानी छोड़ी थी। फिर से उसके बाद टीम की कप्तानी MS धोनी ने संभाली थी।

MS धोनी के नेतृत्व में CSK ने 5 बार IPL जीता हैं। पिछले सीजन CSK ने MS धोनी की कप्तानी में ही गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को हराकर 5वीं बार IPL जीता था। हालांकि MS धोनी ने अपने संन्यास की अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि वह अगले सीजन (IPL 2024) भी खेलेंगे। लेकिन फैंस को उन्होंने सीजन के शुरू होने से ठीक कुछ घंटे पहले ही बड़ा झटका दिया है। वह CSK की कप्तानी छोड़ दी है।

CSK ने कप्तानी को लेकर जारी बयान में कहा, “MS धोनी ने IPL 2024 की शुरुआत से पहले CSK की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी है। ऋतुराज गायकवाड़ 2019 से चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए खेल रहे हैं और उन्होंने इस दौरान IPL में 52 मैच खेले हैं।

सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ 2019 से CSK की टीम के अहम सदस्य रहे हैं। इस दौरान उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। IPL 2023 में ऋतुराज गायकवाड़ का योगदान महत्वपूर्ण था, उन्होंने 16 मैचों में 590 रन बनाए। MS धोनी ने 250 IPL मैच खेले हैं, जिसमें 38.79 की औसत से 5,082 रन और 24 अर्धशतक बनाए हैं।

IPL 2024 के शुरुआती 21 मैचों का शेड्यूल

  1. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 22 मार्च, चेन्नई, रात 8.00 बजे
  2. पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 23 मार्च, मोहाली, दोपहर 3.30 बजे
  3. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 23 मार्च, कोलकाता, शाम 7.30 बजे
  4. राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 24 मार्च, जयपुर, दोपहर 3.30 बजे
  5. गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस, 24 मार्च, अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे
  6. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स, 25 मार्च, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
  7. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स, 26 मार्च, चेन्नई, शाम 7.30 बजे
  8. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, 27 मार्च, हैदराबाद, शाम 7.30 बजे
  9. राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 28 मार्च, जयपुर, शाम 7.30 बजे
  10. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 29 मार्च, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
  11. लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स, 30 मार्च, लखनऊ, शाम 7.30 बजे
  12. गुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 31 मार्च, अहमदाबाद, दोपहर 3.30 बजे
  13. दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 31 मार्च, वाइजैग, शाम 7.30 बजे
  14. मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, 1 अप्रैल, मुंबई, शाम 7.30 बजे
  15. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2 अप्रैल, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
  16. दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 3 अप्रैल, वाइजैग, शाम 7.30 बजे
  17. गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स, 4 अप्रैल, अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे
  18. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 5 अप्रैल, हैदराबाद, शाम 7.30 बजे
  19. राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 6 अप्रैल, जयपुर, शाम 7.30 बजे
  20. मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 7 अप्रैल, मुंबई, दोपहर 3.30 बजे
  21. लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स, 7 अप्रैल, लखनऊ, शाम 7.30 बजे

यह भी पढ़ें :–

Yellow Teeth: दांत पीला हो गया है तो 2 रुपय की चीज हप्ते में 2-3 बार दांतो पर लगा लें, दोस्त बोलेंगे क्या दांत है?

BPSC TRE 3.O Cancel: BPSC आयोग का बड़ा फैसला, BPSC शिक्षक बहाली परीक्षा 3.O को किया रद्द, जानिए कब होगा Exam

BSEB Bihar Board 12th Result 2024: March की इन तारीखों तक आ सकता है बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट!, अभी Date की घोषणा नहीं

NDA और Chirag Paswan के बीच बिहार समझौते पर मुहर लगने के बाद Pashupati Paras ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दिया: ‘अन्याय’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here