Bihar Politics: नीतीश कुमार ने 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी CM बने

84
Nitish-Kumar

Bihar Politics: बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Governor Rajendra Vishwanath Arlekar) ने उन्हें पद और गोपनीयता के रूप में शपथ दिलाई। उनके साथ BJP के दो डिप्टी CM ने भी शपथ ली है। बिहार के दो नए डिप्टी CM बने सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा शामिल हैं। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जय श्रीराम के नारे भी सुनाई दिए। रविवार को नीतीश कुमार के अलावा 8 अन्य नेताओं ने शपथ ली। इनमें JDU और BJP से 3-3, HAM से एक और एक निर्दलीय विधायक शामिल हैं।

राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह रविवार शाम 5 बजे शुरू हुआ। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सबसे पहले नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। दोनों को नीतीश के नेतृत्व वाली NDA सरकार में डिप्टी CM का पद मिलने जा रहा है।

BJP के अभी बिहार में अध्यक्ष हैं सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के महागठबंधन में जाने के बाद BJP ने उन्हें प्रदेश की कमान सौंपी थी। पिछले एक साल में वे लगातार नीतीश कुमार के खिलाफ मुखर होकर राजनीति कर रहे थे। अब उन्हें नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में डिप्टी CM बनाया गया है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व में स्पीकर रह चुके विजय सिन्हा को भी डिप्टी सीएम बनाया गया है। वह भी नीतीश के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक मुखर रहे थे। अब वे CM नीतीश कुमार के साथ मिलकर काम करेंगे।

विजय चौधरी ने भी ली शपथ
चौथे नंबर पर CM नीतीश कुमार के खास माने जाने वाले JDU नेता विजय चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। महागठबंधन सरकार में उनके पास वित्त विभाग की जिम्मेदारी थी। बिहार सरकार में वह JDU से नंबर दो के नेता माने जाते हैं।

विजय चौधरी के बाद JDU के वरिष्ठ नेता एवं सुपौल से विधायक वीरेंद्र प्रसाद यादव (Supaul MLA Virendra Prasad Yadav) ने 5वें नंबर पर शपथ ग्रहण की। इसके बाद BJP नेता प्रेम कुमार (Prem Kumar) को शपथ दिलाई गई। वे पूर्व में भी मंत्री रह चुके हैं।

7वें नंबर पर JDU विधायक श्रवण कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली। उनके बाद बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी (Former CM Jitan Ram Manjhi) के बेटे एवं हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने शपथ ग्रहण की। मांझी की पार्टी ने नीतीश की नई सरकार को समर्थन दिया है। HAM से बिहार विधानसभा में 4 विधायक हैं।

सबसे आखिर में निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इससे पहले NDA और महागठबंधन की सरकारों में भी वह मंत्री रह चुके हैं। सुमित सिंह को भी नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है।

नीतीश कुमार के नाम रिकॉर्ड कायम
CM नीतीश कुमार 9वीं बार बिहार के CM बने हैं। ऐसा करने वाले वह राज्य के पहले नेता हैं। बिहार में ऐसा कोई नेता अब तक नहीं हुआ, जो इतने लंबे समय तक मुख्यमंत्री बना। बीते दो दशक के अंदर बिहार में सत्ताधारी गठबंधन बदलते रहे, लेकिन सत्ता के केंद्र में CM नीतीश कुमार ही रहे।

यह भी पढ़ें:

Bihar Politics: RJD ने तेजस्वी यादव को दिया सरकार के काम का क्रेडिट, काम गिनाकर कहा- ‘आपने कहा, आपने किया और आप ही करेंगे’

Bihar Politics: नीतीश कुमार ने CM पद से दिया इस्तीफा, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा होंगे बिहार के डिप्टी CM

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here