Bihar Politics: नीतीश कुमार ने CM पद से दिया इस्तीफा, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा होंगे बिहार के डिप्टी CM

434
Nitish-Kumar

Bihar Politics: बिहार के CM नीतीश कुमार ने आज राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया। JDU और BJP के गठबंधन से आज शाम तक राज्य में नई सरकार के गठन की संभावना है। JDU और BJP के गठबंधन वाली इस सरकार में फिर से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) मुख्यमंत्री (Chief Minister) होंगे। सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) और विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) को उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) बनाया जाएगा। सम्राट चौधरी को BJP ने विधायक दल का नेता भी चुना गया है। साथ ही विजय कुमार सिन्हा उपनेता होंगे।

BJP विधायक दल का नेता बनाए जाने पर सम्राट चौधरी ने कहा, ‘यह मेरे लिए भावुक क्षण है कि आज सरकार में काम करने के लिए विधानमंडल के नेता के तौर पर मेरा चयन किया गया। मैं पार्टी नेतृत्व और सभी विधायकों का धन्यवाद देता हूं। PM नरेंद्र मोदी (PM Modi) और गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) को भी धन्यवाद देता हूं।

JDU विधायकों की बैठक के बाद दिया इस्तीफा
अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल ने नीतीश कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और नई सरकार के गठन तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा गया है। नीतीश कुमार JDU के वरिष्ठ मंत्री बिजेंद्र यादव के साथ राजभवन गए थे। उन्होंने अपने आधिकारिक आवास पर पार्टी विधायकों की एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद इस्तीफा दिया है। राजभवन के सूत्रों ने बताया कि अभी तक सरकार बनाने का कोई दावा पेश नहीं किया गया है। दावा पेश होने के बाद शपथ ग्रहण का समय तय किया जाएगा।

नीतीश कुमार ने 2 साल पहले BJP से तोड़ा था नाता
नीतीश कुमार करीब 2 साल पहले BJP से नाता तोड़कर महागठबंधन में शामिल हो गए थे। उसके बाद उन्होंने अगले लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को हराने का संकल्प लिया था। नीतीश कुमार 18 महीने से भी कम समय में दूसरी बार पाला बदल रहे हैं। इससे पहले उन्होंने JDU में विभाजन की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए BJP से नाता तोड़कर RJD-Congress से गठबंधन के साथ हाथ मिला लिया था। वह 2017 में भी BJP से रिश्ता तोड़कर RJD-Congress से गठबंधन शामिल हो गए थे।

यह भी पढ़ें:

Bihar Politics: RJD ने तेजस्वी यादव को दिया सरकार के काम का क्रेडिट, काम गिनाकर कहा- ‘आपने कहा, आपने किया और आप ही करेंगे’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here