World Cancer Day 2024: वर्ल्ड कैंसर डे आज, क्यों हर साल मनाया जाता है World Cancer Day

510
World Cancer Day

World Cancer Day 2024: कैंसर एक जानलेवा और खतरनाक बीमारी है, इससे हर साल दुनियाभर में लाखों मौतें होती हैं। WHO के अनुसार, साल 2018 में कैंसर की वजह से लगभग 90 लाख मौतें हुई थीं। कैंसर शरीर के किसी भी अंग में हो सकता है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, कैंसर के मामलों में 77 प्रतिशत बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। इसलिए इस खतरनाक बीमारी के प्रति लोगों को बहुत ज्यादा जागरुक होने के लिए हर साल 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे (World Cancer Day) मनाया जाता है। आइए जानते हैं, क्या है वर्ल्ड कैंसर डे का महत्व, थीम और इतिहास।

क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड कैंसर डे? (Why is World Cancer Day celebrated?)
हर वर्ष 4 फरवरी को World Cancer Day मनाया जाता है। मनाने का उद्देश्य है। लोगों में इस जानलेवा और खतरनाक बीमारी के बारे में जागरुकता फैलाना है। इस दिन कैंसर के बारे में जानकारी, इसके लक्षणों की पहचान कर, जल्द से जल्द इसका इलाज करना और इस बीमारी से बचाव के तरीकों के बारे में लोगों को अधिक से अधिक जानकारी देने की कोशिश की जाती है। अगर इस बीमारी से जुड़ी सभी जरूरी बातों के बारे में लोगों को मालूम होंगी, इसकी रोक-थाम करने में काफी मदद मिल सकती है।

क्या है वर्ल्ड कैंसर डे का इतिहास? (What is the history of World Cancer Day?)
वर्ल्ड कैंसर डे का इतिहास बहुत पुराना नहीं है। वर्ष 1999 में, वर्ल्ड सम्मिट एगेन्स्ट कैंसर, पेरिस, में इस दिन को मनाने का प्रस्ताव दिया गया था। इसके बाद वर्ष 2000 में 4 फरवरी को पहली बार वर्ल्ड कैंसर डे (World Cancer Day) मनाया गया था। इस दिन वर्ल्ड कैंसर डे मनाने के पीछे का उद्देश्य कैंसर के खिलाफ, दुनिया के सभी देशों को साथ मिलकर युद्ध करें और इस जानलेवा और खतरनाक बीमारी को जड़ से खत्म करने में अपना पूरा संयोग दें। इस खतरनाक बीमारी से जुड़े शोध और देखभाल को बढ़ावा देना, इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य है।

यह भी पढ़ें:

Bihar Politics: नीतीश कैबिनेट में विभागों का हुआ बंटवारा, सबसे ज्यादा 9-9 विभाग सम्राट चौधरी के पास

Lal Krishna Advani Bharat Ratna award: PM Modi ने किया बड़ा ऐलान, लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न

Budget 2024: इस बजट में किसे क्या मिला, आप को क्या-क्या मिला? पढ़ें ये खबर

Google: Google की इन तीन बातों पर कर लें यकीन, YouTube से कमाएंगे पैसा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here