Bihar Politics: पश्चिम बंगाल चुनाव पर RJD का बड़ा बयान: भाजपा की रणनीति पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

Bihar Politics: पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम के बाद भाजपा ने जिस तरह से झालमुडी खाकर जनता के बीच स्वयं को प्रस्तुत किया ; उसे अपनी पार्टी का नाम बदलकर भारत झालमुड़ी पार्टी कर देना चाहिए : एजाज अहमद

youthjagran
3 Min Read

Bihar Politics: पटना: बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को अब अपना नाम बदलकर “भारत झालमुड़ी पार्टी” रख देना चाहिए। चुनाव परिणाम के बाद जिस तरह से झालमुडी का प्रचार प्रसार भाजपा के द्वारा किया जा रहा है इससे स्पष्ट होता है कि वह मुद्दों से ध्यान भटका कर जनता का ध्यान पश्चिम बंगाल के चुनाव गांधी से हुई जीत के परिणाम से अलग दिखाना चाहती है। जबकि पश्चिम बंगाल के चुनाव (West Bengal Election 2026) में जनादेश की “चोरी” की गई है।

एजाज अहमद ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की भूमिका पूरे चुनाव के दौरान निष्पक्ष नहीं रही। इन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने एक स्वतंत्र संस्था की तरह काम करने के बजाय भाजपा के प्रकोष्ठ की तरह व्यवहार किया, जिससे चुनाव की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। जो आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने वक्तव्य से भी स्पष्ट कर दिया।

राजद प्रवक्ता एजाज अहमद (RJD Spokesperson Ejaz Ahmed) ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस तरह से चुनाव प्रक्रिया संचालित की गई, उससे साफ संकेत मिलता है कि मतदाताओं की इच्छा के के खिलाफ काम हुआ और लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के साथ न्याय नहीं हुआ। इन्होंने आरोप लगाया कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और “जनादेश की चोरी” का मामला है। भाजपा और उसके सहयोगी दल चुनाव में मिली जीत पर खुशी जाहिर करते हुए एक खास नैरेटिव और पीआर (पब्लिक रिलेशन) सेट करने की कोशिश कर रहे हैं, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक प्रवृत्ति है। एजाज अहमद ने मांग की कि पूरे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और जनता का विश्वास लोकतांत्रिक संस्थाओं में बना रहे।

(एजाज अहमद) प्रदेश प्रवक्ता, राष्ट्रीय जनता दल, बिहार

यह भी पढ़ें : IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान! 16 गेंद में 43 रन, Shikhar Dhawan ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

यह भी पढ़ें : BJP Office में मनेगी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, मंत्री लखेंद्र पासवान बोले- कांग्रेस ने हमेशा उनका अपमान किया

यह भी पढ़ें : Bihar CM Nitish Kumar: क्या नीतीश कुमार को हटाने की थी प्लानिंग? BJP नेता का बड़ा खुलासा!

यह भी पढ़ें : Bihar Politics: CM और डिप्टी CM को Tejashwi Yadav की खुली चुनौती – “हिम्मत है तो आंकड़ों पर सार्वजनिक बहस करो!”

यह भी पढ़ें : Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी को लगा बहुत बड़ा झटका, राघव चड्ढा समेत 7 सांसद BJP में शामिल

Share This Article
Leave a comment
सोनम कपूर ने शर्ट के बटन खोलकर बेबी बंप फ्लॉन्ट किया श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर फिर लगाई आग, फोटो तेजी से Viral Salman Khan की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला, धोनी हुए शामिल श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर लगाई आग फोटो वायरल