Padma Awards 2026 Winners List: गणतंत्र दिवस (Republic Day) की पूर्व संध्या पर, केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा की। वर्ष 2026 के लिए, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नीचे दी गई सूची के अनुसार 131 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इस सूची में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं, जबकि सूची में विदेशी नागरिकों, अनिवासी भारतीयों (NRI), भारतीय मूल के व्यक्तियों (PIO) और भारत के प्रवासी नागरिकों (OCI) की श्रेणियों में 6 लोग शामिल हैं, साथ ही 16 मरणोपरांत पुरस्कार भी शामिल हैं।
इस बार, पद्म पुरस्कारों में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra), केटी थॉमस, अलका याग्निक (Alka Yagnik), झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand CM Hemant Soren), उदय कोटक, वीके मल्होत्रा (मरणोपरांत), क्रिकेटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। ‘पद्म विभूषण’ पुरस्कार पाने वालों की पूरी लिस्ट पढ़ें:
- धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत), कला, महाराष्ट्र,
- के टी थॉमस, सार्वजनिक मामले, केरल,
- एन राजम, कला, उत्तर प्रदेश,
- पी नारायणन, साहित्य और शिक्षा, केरल
- वी एस अच्युतानंदन (मरणोपरांत), सार्वजनिक मामले, केरल

पद्म भूषण पुरस्कार पाने वालों की पूरी लिस्ट पढ़ें:
इस बार ‘पद्म भूषण’ के लिए जिन नामों की घोषणा की गई है, उनमें गायिका अलका याग्निक, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, अभिनेता ममूटी, कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी, डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु, पीयूष पांडे (मरणोपरांत), एस के एम मैलानंदन, शतावाधानी आर गणेश, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (मरणोपरांत), उदय कोटक, वी के मल्होत्रा (मरणोपरांत), वेल्लापल्ली नटेसन और विजय अमृतराज शामिल हैं।
Padma Awards | Singer Alka Yagnik, Former Uttarakhand CM Bhagat Singh Koshyari, Actor Mammootty to be conferred with Padma Bhushan.
Kallipatti Ramasamy Palaniswamy, Dr. Nori Dattatreyudu, Piyush Pandey (Posthumous), S K M Maeilanandhan, Shatavadhani R Ganesh, Former Jharkhand CM… pic.twitter.com/bVMr6MKjE5
— ANI (@ANI) January 25, 2026
पद्म श्री पुरस्कार पाने वालों की पूरी लिस्ट पढ़ें:
पद्म श्री के लिए 113 नामों की घोषणा की गई है, जिनमें रोहित शर्मा (भारतीय क्रिकेटर), हरमनप्रीत कौर (महिला क्रिकेटर), हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया, अभिनेता सतीश शाह (मरणोपरांत) और अभिनेता आर माधवन शामिल हैं।
For the year 2026, the President has approved conferment of 131 Padma Awards including two duo cases (in a duo case, the Award is counted as one) as per list below. The list comprises five Padma Vibhushan, 13 Padma Bhushan and 113 Padma Shri Awards. Nineteen of the awardees are… pic.twitter.com/8DDKIRpPTM
— ANI (@ANI) January 25, 2026
यह भी पढ़ें: Tejashwi Yadav 24 जनवरी को RJD कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर का जयंती समारोह मनाएंगे: एजाज अहमद
यह भी पढ़ें: India vs New Zealand 1st T20I: इंडिया ने न्यूजीलैंड को नागपुर T20 में 48 रन से हराया, सीरीज में 1-0 से आगे
यह भी पढ़ें: Noida: मृतक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की कार 72 घंटे बाद मिली, बिल्डर जेल भेजा गया
यह भी पढ़ें: BJP President Nitin Naveen: आज से नितिन नवीन मेरे बॉस, मैं उनका कार्यकर्ता हूँ; PM मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह में कहा

