RJD: मोदी सरकार के 12 साल पर RJD का हमला: महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते कर्ज से जनता परेशान, अरुण यादव ने उठाए बड़े सवाल

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर RJD प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक असमानता और बढ़ते कर्ज को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। पढ़ें पूरी खबर।

youthjagran
3 Min Read
मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर RJD प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते सार्वजनिक कर्ज को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए।
  • Highlights
  • मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर RJD ने केंद्र सरकार को घेरा।
  • प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने महंगाई और बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बताया।
  • रोजगार, किसानों की आय और आर्थिक असमानता पर उठाए गए सवाल।
  • बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने को लेकर भी केंद्र पर निशाना।
  • बढ़ते सार्वजनिक कर्ज को लेकर सरकार से जवाब मांगने की बात कही गई।

RJD: पटना: 10 जून ; 2026 राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव (Rashtriya Janata Dal state spokesperson Arun Kumar Yadav) ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार (Modi government) अपने शासन के 12 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रही है, लेकिन देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, आर्थिक असमानता और बढ़ते कर्ज के बोझ से हुआ बदहाल है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि मोदी सरकार से आज देश की जनता जवाब चाहती है कि अच्छे दिनों का वादा करने वाली मोदी सरकार के 12 वर्षों बाद भी बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट क्यों कायम है। हर वर्ष दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था। 12 वर्षों में 24 करोड़ नौकरी होनी चाहिए थी, देश के युवाओं को क्यों नहीं मिला। किसानों की आय दोगुनी क्यों नहीं हुआ। प्रत्येक व्यक्ति के बैंक खाते में 15-15 लाख रुपया क्यों नहीं आया।

यह भी पढ़ें : LPG Price Hike: आधी रात से महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, जानें दिल्ली, पटना, लखनऊ समेत आपके शहर का नया रेट

राजद प्रवक्ता ने कहा कि मोदी सरकार से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, विशेष आर्थिक सहायता, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के कारण आज बिहार हर मामले में पिछड़े राज्यों के श्रेणी में खड़ा है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि साल 2014 में देश पर कुल सार्वजनिक कर्ज लगभग 55 लाख करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 200 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। देश के हर नागरिक पर कर्ज का बोझ कई गुना बढ़ गया है। केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चों पर पूरी तरह विफल साबित हुआ है।

(अरुण कुमार यादव) प्रदेश प्रवक्ता, राजद, बिहार।

यह भी पढ़ें : Khan Sir News: कोचिंग फायरिंग केस में बढ़ीं खान सर की मुश्किलें, FIR में नाम जुड़ा, पुलिस जांच तेज

यह भी पढ़ें :Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड पर भड़के RJD प्रवक्ता अरुण यादव, बोले- ‘स्वास्थ्य व्यवस्था की खुल गई पोल’, ₹25 लाख मुआवजे की मांग

यह भी पढ़ें : RJD: बिहार में पशु व्यापारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर RJD का बड़ा कदम, DGP विनय कुमार से मिले विधायक कारी शौहेब

यह भी पढ़ें : PM Modi विदेश दौरों में पत्रकारों के सवाल क्यों नहीं लेते? नॉर्वे से जर्मनी तक उठे सवाल, जानिए पूरा विवाद

Share This Article
Leave a comment