Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड पर भड़के RJD प्रवक्ता अरुण यादव, बोले- ‘स्वास्थ्य व्यवस्था की खुल गई पोल’, ₹25 लाख मुआवजे की मांग

youthjagran
3 Min Read
RJD प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने घटना को सरकार की लापरवाही का परिणाम बताया है।
  • Highlight
  • मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना के बाद बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
  • RJD प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने घटना को सरकार की लापरवाही का परिणाम बताया है।
  • उन्होंने उच्चस्तरीय न्यायिक जांच और दोषी अस्पताल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
  • मृतकों के परिजनों को ₹25 लाख मुआवजा देने की मांग भी उठाई गई है।
  • हादसे के बाद निजी अस्पतालों में सुरक्षा मानकों को लेकर बहस तेज हो गई है।

Muzaffarpur Hospital Fire: Patna: राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने की दर्दनाक घटना में हुई मौत पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की घटना ने एनडीए सरकार की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था और निजी अस्पतालों में सुरक्षा मानकों की पोल खोल कर रख दी है। इस तरह की घटना बिहार सरकार की घोर लापरवाही और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली का उदाहरण है। बिहार सरकार की विफलता है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि अस्पतालों में सुरक्षा मानकों और अग्नि सुरक्षा के मानकों का सही ढंग से पालन किया गया होता, तो इस तरह की घटना नहीं घटती। राज्य सरकार के संरक्षण में राज्यभर में बिना किसी नियम-कानून का कुकरमुत्तों की तरह निजी अस्पताल चल रहा है। सरकार का निजी अस्पतालों पर कोई नियंत्रण नहीं है। सरकारी अस्पताल में लचर व्यवस्था के कारण मरीज निजी अस्पताल में इलाज कराने जाते हैं, जहाँ मरीजों को आर्थिक रूप से लूटा जाता है। निजी अस्पतालों के लचर व्यवस्था के कारण मरीजों को जान तक गमानी पड़ती है।

राजद प्रवक्ता ने बिहार सरकार से मांग की है।

  1. घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए।
  2. दोषी अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई हो।
  3. मृतकों के परिजनों को कम से कम ₹25 लाख का मुआवजा दी जाय।
  4. आग में झुलसे घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करे।

(अरुण कुमार यादव) प्रदेश प्रवक्ता,राजद, बिहार

यह भी पढ़ें : Khan Sir News: ‘हमला ईर्ष्या के कारण करवाया गया,’ कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़ पर खान सर का बयान; संदिग्धों के नाम सामने आए!

यह भी पढ़ें : RJD: बिहार में पशु व्यापारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर RJD का बड़ा कदम, DGP विनय कुमार से मिले विधायक कारी शौहेब

यह भी पढ़ें : PM Modi विदेश दौरों में पत्रकारों के सवाल क्यों नहीं लेते? नॉर्वे से जर्मनी तक उठे सवाल, जानिए पूरा विवाद

यह भी पढ़ें : Bihar Politics: बिहार में महिलाओं की सुरक्षा पर गरजे तेजस्वी यादव, बोले- ‘महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक होगा आंदोलन’

Share This Article
Leave a comment
सोनम कपूर ने शर्ट के बटन खोलकर बेबी बंप फ्लॉन्ट किया श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर फिर लगाई आग, फोटो तेजी से Viral Salman Khan की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला, धोनी हुए शामिल श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर लगाई आग फोटो वायरल