IPL 2024 DC vs SRH: इस IPL सीजन की सबसे तेज अर्धशतक जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने ठोका, 15 गेंदों पर जड़ी फिफ्टी

570
jack fraser mcgurk

IPL 2024 DC vs SRH: IPL 2024 के 17वें सीजन के 35वां मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के स्टार बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क (jack fraser mcgurk) ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने हैदराबाद के गेंदबाजों को निशाना बनाते हुए सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया। यह IPL 2024 का सबसे तेज अर्धशतक है। इसी के साथ उन्होंने अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और ट्रेविस हेड (travis head) को पीछे छोड़ दिया। दोनों ने 16-16 गेंदों में 50 रन ठोका था।

IPL 2024 का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था। इस मैच में सनराजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 266 रन बनाए। हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड और शाहबाज अहमद ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली के लिए जेक फ्रेजर-मैक्गर्क ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने दमदार अर्धशतक ठोका।

IPL 2024 का सबसे तेज अर्धशतक ठोका
मैकगर्क ने IPL 2024 का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। इसके लिए उन्होंने मात्र 15 गेंदों का सहारा लिया। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड इस मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। दोनों ने 16 गेंदों का सहारा लिया। ऑस्ट्रेलिया के 22 वर्षीय बल्लेबाज ने इस मुकाबले में 18 गेंदों में 65 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 361.11 के स्ट्राइक रेट से 5 चौके और 7 छक्के लगाए।

IPL 2024 का सबसे तेज अर्धशतक (गेंदों द्वारा)
15 – जेक फ्रेजर-मैकगर्क बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली
16 – अभिषेक शर्मा बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद
16 – ट्रेविस हेड बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली

दिल्ली के लिए लगाया सबसे तेज पचासा
IPL 2024 के 17वें सीजन में मैक्गर्क ने डेब्यू किया है। उन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ अपने पहले मैच में 55 रनों की पारी खेली थी। यह उनके IPL करियर का दूसरा अर्धशतक है। इसी के साथ वह दिल्ली के लिए सबसे तेज फिफ्टी ठोकने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में क्रिस मॉरिस और ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे तेज IPL अर्धशतक (गेंदों द्वारा)
15 – जेक फ्रेजर-मैकगर्क बनाम सनराजर्स हैदराबाद, 2024
17 – क्रिस मॉरिस बनाम गुजरात लायंस, 2016
18 – ऋषभ पंत बनाम मुंबई इंडियंस, 2019
18 – पृथ्वी शॉ बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 2021
19 – ट्रिस्टन स्टब्स बनाम मुंबई इंडियंस, 2024

ये भी पढ़ें-

IPL 2024 DC vs SRH: हैदराबाद ने दिल्ली 67 रन से हराया, मैकगर्क ने ठोका इस IPL का सबसे तेज अर्धशतक

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2024 date: एमपी बोर्ड का रिजल्ट अब इस दिन जारी होगा, चेक करें डायरेक्ट लिंक से

UPSC: बेटे ने UPSC पास कर पापा को दिया सरप्राइज, पिता ऑफिस में खाना खा रहे थे, Video Social Media पर तेजी से Viral

UP Board 10th, 12th Result 2024: यूपी बोर्ड 10th और 12th की रिजल्ट जारी, इन स्टेप्स से चेक करें

BPSC TRE 3.0 Exam Date: BPSC शिक्षक बहाली Exam की नई तारीख जारी, इस लिंक से Download करें Admit Card

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here