Delhi Politics: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता बनेंगी Delhi की अगली मुख्यमंत्री?, Video देखिए

509
Sunita Kejriwal

Delhi Politics: आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के जेल जाने के बाद क्या उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) दिल्ली (Delhi) की मुख्यमंत्री बन सकती है? दरअसल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED की रिमांड पर भेजे जाने के बाद से दिल्ली की राजनीति गलियारों में यह अटकलें तेज गई है। वहीं सुनीता केजरीवाल ने एक ताजा वीडियो जारी कर के इस अंटकलों को और तेज कर दी है।

दरअसल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ने शनिवार को जेल में बंद अपने पति CM केजरीवाल का संदेश पढ़कर सुनाया, जो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और दिल्लीवासियों को संबोधित था। इस वीडियो संदेश में सुनीता केजरीवाल को उसी सेटिंग में बैठे देखा जा सकता है, जिनका इस्तेमाल CM केजरीवाल अपने संदेश देने के लिए करते थे। इस वीडियो के बैकग्राउंड में तिरंगे के साथ एक तरफ डॉ. भीमराव अंबेडकर और दूसरी तरफ भगत सिंह की तस्वीरें हैं।

इस वीडियो को देखने और CM अरविंद केजरीवाल का संदेश सुनने के बाद कई लोग कयास लगा रहे हैं कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल CM की कुर्सी अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) को ही सौंप सकते हैं। दरअसल CM अरविंद केजरीवाल के जेल के बाद से ही दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें लगाई जा रही है। हालांकि APP ने साफ किया है कि CM अरविंद केजरीवाल पर केवल आरोप लगाए गए हैं, जो बिल्कुल गलत हैं। ऐसे में CM पद से इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता।

इस बीच सुनीता केजरीवाल ने जेल में बंद अपने पति CM अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ा, जिसमें दिल्ली के CM ने कहा कि उनकी जिंदगी का प्रत्येक क्षण देश की सेवा के लिए समर्पित रहा है और आगे भी रहेगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि कोई भी जेल उन्हें अंदर नहीं रख सकती है और वह जल्द ही लौटेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि ऐसा कभी नहीं हुआ कि वह कोई भी वादा पूरा करने में असफल रहे हों। उन्होंने महिलाओं को उस योजना के क्रियान्वयन का भी आश्वासन दिया, जिसके तहत योग्य लाभार्थियों को हर महीने 1,000 रुपये दिए जाएंगे।

CM केजरीवाल ने कहा, ‘अंदर रहूं या बाहर रहूं, मेरी जिंदगी का हर क्षण देश की सेवा को समर्पित है। मेरे खून का एक-एक कतरा देश को समर्पित है।’ उन्होंने कहा कि उनका जन्म संघर्षों के लिए हुआ है और वह भविष्य में भी बड़ी चुनौतियों के लिए तैयार हैं।

बता दें कि दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले के संबंध में ED (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद 28 मार्च तक एजेंसी की हिरासत में हैं।

यह भी पढ़ें :–

Bihar Board Class 10th, 12th Result 2024: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2024 हुआ जारी, देखें टॉपर्स लिस्ट

IPL 2024 CSK vs RCB: IPL के पहले मैच में Chennai Super Kings की शानदार जीत, RCB को 6 विकेट से हराया

Bihar Politics: सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर दिया विवादित बयान, कहा-लालू यादव ने बेटी रोहिणी आचार्य को भी किडनी लेकर टिकट दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here