Salman Khan: सलमान खान के घर पर चली गोली, सुरक्षा की गुहार PM मोदी से लगाई

600
Salman Khan

Salman Khan : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर चली गोलियों ने बॉलीवुड इंडस्ट्री वाले बहुत ज्यादा हैरान हैं। सुबह करीब 4:55 बजे के आसपास दो बाईक सवार ने सलमान खान के घर के बाहर गोलियां चलाईं, जिसके बाद तुरंत ही इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद बॉलीवुड के तमाम अभिनेता सलमान खान का हालचाल पूछने उनके घर पहुंच रहे हैं। कई नेताओं ने भी सलमान खान से फोन पर बात की है। वहीं, अब ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भी इस पूरे मामले पर अपना बयान जारी कर सलमान खान के लिए सुरक्षा की मांग की है।

सिने वर्कर्स ने जारी किया बयान
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर चली गोली के बाद ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने अपना एक बयान जारी कर PM मोदी से मदद की गुहार लगाई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बयान में कहा गया है, ’14 अप्रैल को दो लोगों ने सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाई है। सलमान खान को इंडिया (India) से बाहर भी उनके योगदान के लिए जाना जाता है। इस वक्त फैक्स ये है कि मुंबई (Mumbai) के सबसे वीआईपी इलाके में गोलीबारी हुई है। जब सलमान खान खुद ही सुरक्षित नहीं है, तो आम लोगों को क्या होगा इस घटना से आम लोग दहशत में है। इन दिनों चुनावी माहौल में गोलियां चल रही हैं।’ इस बयान में एसोसिएशन ने PM मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मदद की गुहार लगाते हुए सुरक्षा की मांग की है। एसोसिशन की डिमांड है कि इस घटना के पीछे लोगों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। उनका कहना है कि हमलावर सलमान खान के अलावा भी बाकी स्टार्स को निशाना बनाकर पैसों की डिमांड कर सकते हैं।

लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने ली जिम्मेदारी
आप को बता दे की समलान खान का पीछा बहुत दिनों से कर रहा है। लॉरेंस बिश्नोई के गैंग कई सालों से सलमान खान पर हमला करने की कोशिश कर रहा है। इससे पहले सलमान खान को एक धमकी भरा खत मिल चुका है। इतना ही नहीं, रेकी कर अभिनेता की हत्या की कोशिश भी की जा चुकी है। हालांकि, इस बार भी हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने ली है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने कहा है कि ये तो बस ट्रेलर था। अगली बार गोली घर पर नहीं चलेगी। बता दें कि ये मामला काला हिरण शिकार से जुड़ा है। जब सलमान खान का नाम इस केस से आया था, तब से ही ये लोग सलमान खान के पीछे हैं।

ये भी पढ़ें-

IPL 2024 CSK vs MI: चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को 20 रन से हराया, Rohit Sharma ने लगाया IPL करियर का दूसरा शतक

IPL 2024 KKR vs LSG: कोलकाता ने लखनऊ को 8 विकेट से हराया, फिलिप साल्ट ने खेली तूफानी पारी

Ambedkar Jayanti Speech : डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर दें भाषण, Speech सुनकर लोग खूब ताली बजाएंगे

Happy Bhimrao Ambedkar Jayanti 2024 Wishes: Dr. B.R. Ambedkar जयंती पर अपनों को भेजें शुभकामनाएं संदेश, शेयर करें बाबा साहेब के विचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here