RJD: खाद संकट पर फूटा गुस्सा! ‘कालाबाजारी और बीज घोटाले’ पर एजाज अहमद का बड़ा हमला

RJD: खाद की किल्लत, कालाबाजारी और बीज में धांधली से स्पष्ट हो गया कि बिहार में लुट वाली सरकार चल रही है: एजाज अहमद

youthjagran
4 Min Read
RJD: खाद संकट पर फूटा गुस्सा! ‘कालाबाजारी और बीज घोटाले’ पर एजाज अहमद का बड़ा हमला (Image Source: AI-Generated)

RJD: Patna: बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद (Ejaz Ahmed, Spokesperson for the Bihar State Rashtriya Janata Dal) ने कहा कि बिहार में सरकार किस तरह से चल रही है यह स्पष्ट रूप से दिख रहा है ये उसी तरह से है कि किसी की टोपी किसी का सर ? सत्ता की कवायद में मलाई के लिए लड़ाई चल रही है जिसके कारण बिहार के किसान और मजदूर के साथ आमजन बेहाल है ,और उनके प्रति सरकार का कोई सोच नहीं है।

इन्होंने आगे कहा कि बिहार में सत्ता के मद में सत्तारूढ़ दल के नेता जनता के हितों और बिहार के विकास के कार्यों को छोड़कर सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी में लगे हैं। और इस बात में लगे हुए है कि किसी भी तरह से मोदी और अमित शाह (Amit Shah) खुश हो जाए, जिससे कि उनकी राजनीतिक आभा बनी रहे ।

यह भी पढ़ें: JDU: बिहार में नया सियासी ट्विस्ट: निशांत कुमार को बताया गया ‘फ्यूचर CM’, पोस्टर ने बढ़ाई हलचल

एजाज ने आगे कहा कि बिहार के कृषि मंत्री भी अपने विभाग का काम छोड़कर इन दोनों नेताओं को खुश करने की राजनीति में बड़ी-बड़ी बातें कह रहे हैं जबकि सच्चाई यह है कि बिहार में खाद की किल्लत और कालाबाजारी (Fertilizer Shortage and Black Marketing in Bihar) हो रही है। और अब बीज में भी धांधली की बातें सामने आ रही है सरकार में बैठे हुए मंत्री किसानों के हित में कोई कार्य नहीं कर रहे हैं ऐसा लगता है कि किसानों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है और यह अपने राजनीतिक गोटी सेट करने में लगे हुए हैं।

इन्होंने ने आगे कहा कि देश के सबसे गरीब राज्य बिहार के गरीब, किसानों और मजदूरों को लूटने और उनके बच्चों का वर्तमान और भविष्य निगलने मे लगी हुई एनडीए सरकार अपने नकारापन कार्यों से बिहार की जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया है और सत्ता और स्वार्थ के लिए बिहार के मंत्रियों में इस बात की होड़ है की कैसे गुजराती लॉबी को ठीक रखा जाए जिससे कि उनका भला हो जाए उसका राजनीतिक लाभ मिल जाए, क्योंकि अभी बिहार में कुर्सी कुर्सी का खेल चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: बिहार में ‘नीतीश मॉडल’ vs ‘सम्राट मॉडल’ पर सियासी घमासान, CM की कुर्सी से पहले ही भिड़ंत, NDA में बढ़ी दरार

यहभी पढ़ें: CTET 2026 Answer Key: CTET एग्जाम की आंसर की जारी, इसे ctet.nic.in पर यहां देखें

यह भी पढ़ें: IND vs ENG T20 World Cup Semi Final: वानखेड़े में रनों की बारिश! इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया

यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana से लाखों किसानों के नाम हटा दिए गए हैं; चेक करें कि आपका नाम शामिल है या नहीं

यह भी पढ़ें: OTT Platforms: अश्लील कंटेंट के खिलाफ सरकार ने बड़ी कार्रवाई की, पांच OTT प्लेटफॉर्म को ब्लॉक किया

Share This Article
Leave a comment
सोनम कपूर ने शर्ट के बटन खोलकर बेबी बंप फ्लॉन्ट किया श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर फिर लगाई आग, फोटो तेजी से Viral Salman Khan की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला, धोनी हुए शामिल श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर लगाई आग फोटो वायरल