Bihar Cabinet Expansion 2026: पटना, 7 मई 2026: बिहार की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट का बहुप्रतीक्षित विस्तार आखिरकार हो गया। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में 32 मंत्रियों ने शपथ ली, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को मंत्री बनाए जाने को लेकर रही।
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के 22 दिन बाद हुए इस विस्तार को बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव और नए शक्ति संतुलन के रूप में देखा जा रहा है।
NDA सरकार में किस दल को कितनी हिस्सेदारी?
नई कैबिनेट में सहयोगी दलों के बीच सीटों का संतुलन साधने की कोशिश की गई है।
बीजेपी: 15 मंत्री
जेडीयू: 13 मंत्री
एलजेपी (रामविलास): 2 मंत्री
एचएएम: 1 मंत्री
आरएलएम: 1 मंत्री
शपथ ग्रहण समारोह में नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।
बीजेपी कोटे से बने मंत्री
बीजेपी (BJP) ने इस बार अनुभवी और नए चेहरों का मिश्रण पेश किया है। पार्टी से शपथ लेने वाले प्रमुख नाम:
- राम कृपाल यादव
- केदार गुप्ता
- नीतीश मिश्रा
- मिथलेश तिवारी
- रमा निषाद
- विजय कुमार सिन्हा
- दिलीप जायसवाल
- प्रमोद चंद्रवंशी
- लखेन्द्र पासवान
- संजय टाइगर
- इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र
- नंद किशोर राम
- रामचंद्र प्रसाद
- अरुण शंकर प्रसाद
- श्रेयसी सिंह
जेडीयू (JDU) से इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
जेडीयू (JDU) ने अपने पुराने भरोसेमंद नेताओं के साथ नए सामाजिक समीकरणों को भी जगह दी है।
- निशांत कुमार
- श्रवण कुमार
- अशोक चौधरी
- लेसी सिंह
- मदन सहनी
- सुनील कुमार
- जमा खान
- भगवान सिंह कुशवाहा
- शीला मंडल
- दामोदर राउत
- बुलो मंडल
- रत्नेश सदा
- श्वेता गुप्ता
निशांत कुमार को मंत्री बनाए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में इसे जेडीयू (JDU) की नई रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
सहयोगी दलों को भी मिला प्रतिनिधित्व
एलजेपी (रामविलास)
1. संजय पासवान
2. संजय सिंह
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM)
1. संतोष मांझी
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM)
1. दीपक प्रकाश
राजनीतिक मायने क्या हैं?
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, यह कैबिनेट विस्तार केवल मंत्री पद बांटने तक सीमित नहीं है, बल्कि 2026 और आगे की राजनीतिक रणनीति का संकेत भी देता है।
युवा चेहरों को जगह
जातीय और क्षेत्रीय संतुलन
सहयोगी दलों को सम्मान
अनुभवी नेताओं की वापसी
इन सभी फैसलों के जरिए NDA बिहार में अपने संगठन और जनाधार को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।
बिहार की नई कैबिनेट ने साफ कर दिया है कि NDA अब युवा नेतृत्व और नए राजनीतिक समीकरणों के साथ आगे बढ़ना चाहती है। खासकर निशांत कुमार की एंट्री ने राज्य की राजनीति में नई चर्चा शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि नई टीम बिहार की राजनीति और विकास को किस दिशा में ले जाती है।
बिहार मंत्रिमंडल की पूरी सूची
| पद | नाम | जाति |
|---|---|---|
| मुख्यमंत्री | सम्राट चौधरी | कोइरी |
| उप मुख्यमंत्री | विजय चौधरी | भूमिहार |
| उप मुख्यमंत्री | विजेंद्र यादव | OBC |
BJP कोटा
| पद | नाम | जाति |
|---|---|---|
| मंत्री | राम कृपाल यादव | OBC |
| मंत्री | केदार गुप्ता | कानू / EBC |
| मंत्री | नीतीश मिश्रा | ब्राह्मण |
| मंत्री | मिथिलेश तिवारी | ब्राह्मण |
| मंत्री | रमा निषाद | मल्लाह / EBC |
| मंत्री | विजय कुमार सिन्हा | भूमिहार |
| मंत्री | दिलीप जायसवाल | OBC |
| मंत्री | प्रमोद चंद्रवंशी | EBC |
| मंत्री | लखेंद्र पासवान | दलित |
| मंत्री | संजय टाइगर | राजपूत |
| मंत्री | इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र | भूमिहार |
| मंत्री | नंद किशोर राम | दलित |
| मंत्री | रामचंद्र प्रसाद | वैश्य / OBC |
| मंत्री | अरुण शंकर प्रसाद | सूढ़ी / EBC |
| मंत्री | श्रेयसी सिंह | राजपूत |
JDU कोटा
| पद | नाम | जाति |
|---|---|---|
| मंत्री | निशांत कुमार | कुर्मी / OBC |
| मंत्री | श्रवण कुमार | कुर्मी / OBC |
| मंत्री | अशोक चौधरी | दलित |
| मंत्री | लेसी सिंह | राजपूत |
| मंत्री | मदन सहनी | मल्लाह / EBC |
| मंत्री | सुनील कुमार | दलित |
| मंत्री | जमा खान | अल्पसंख्यक |
| मंत्री | भगवान सिंह कुशवाहा | कोइरी / OBC |
| मंत्री | शीला मंडल | धानुक / EBC |
| मंत्री | दामोदर राउत | धानुक / EBC |
| मंत्री | बुलो मंडल | गंगोता / EBC |
| मंत्री | रत्नेश सदा | दलित |
| मंत्री | डॉ. श्वेता गुप्ता | वैश्य / OBC |
LJP (R) कोटा
| पद | नाम | जाति |
|---|---|---|
| मंत्री | संजय पासवान | दलित |
| मंत्री | संजय सिंह | राजपूत |
HAM कोटा
| पद | नाम | जाति |
|---|---|---|
| मंत्री | संतोष मांझी | दलित |
RLM काेटा
| पद | नाम | जाति |
|---|---|---|
| मंत्री | दीपक प्रकाश | कोइरी |
यह भी पढ़ें : Bihar Cabinet Expansion 2026: बिहार कैबिनेट विस्तार 2026: 30+ मंत्री लेंगे शपथ, BJP-JDU की संभावित लिस्ट वायरल!
यह भी पढ़ें : IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान! 16 गेंद में 43 रन, Shikhar Dhawan ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
यह भी पढ़ें : BJP Office में मनेगी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, मंत्री लखेंद्र पासवान बोले- कांग्रेस ने हमेशा उनका अपमान किया
यह भी पढ़ें : Bihar CM Nitish Kumar: क्या नीतीश कुमार को हटाने की थी प्लानिंग? BJP नेता का बड़ा खुलासा!
यह भी पढ़ें : Bihar Politics: CM और डिप्टी CM को Tejashwi Yadav की खुली चुनौती – “हिम्मत है तो आंकड़ों पर सार्वजनिक बहस करो!”
यह भी पढ़ें : Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी को लगा बहुत बड़ा झटका, राघव चड्ढा समेत 7 सांसद BJP में शामिल


