Bihar Politics: Patna: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी (Bihar BJP state president Sanjay Sarawagi) ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (Syed Ata Hasnain) को बिहार का नया राज्यपाल (Governor) नियुक्त किए जाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव (Nand Kishore Yadav) को भी नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त (appointed Governor of Nagaland) किए जाने पर बधाई दी है।
यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Elections: नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने की तैयारी चल रही है, क्या बिहार में BJP का कोई मुख्यमंत्री होगा?
भाजपा (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि सैयद अता हसनैन भारतीय सेना के वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारी रहे हैं। उन्होंने अपने करीब 40 वर्षों के सैन्य करियर में कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं। विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में उनकी भूमिका को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में उनकी रणनीति और नेतृत्व की काफी सराहना हुई है। सेना में उनका करियर नेतृत्व और रणनीतिक सोच के लिए जाना जाता है।

Politics: नंदकिशोर यादव को नागालैंड और सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल बनाए जाने पर संजय सरावगी ने दी बधाई (Photo: BJP WhatsApp Group)
उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी सैयद अता हसनैन सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे। उन्हें 2018 में कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति की जिम्मेदारी बखूबी निभाई है।
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सैयद अता हसनैन का प्रशासनिक और जनसेवा का अनुभव बिहार के लिए फायदेमंद होगा। उनके राष्ट्रसेवा की भावना एवं दूरदर्शी नेतृत्व से बिहार को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने ईश्वर से सैयद अता हसनैन के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस निर्णय के लिए केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि नेतृत्व ने ‘बिहार की मिट्टी के लाल’ बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, कई विभागों के सफल मंत्री तथा बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर यादव को उनके अपार प्रशासनिक अनुभव के आधार पर नागालैंड का महामहिम राज्यपाल नियुक्त किया है।
इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नंद किशोर यादव जैसे पुराने नेताओं को सम्मान देना भाजपा की परिपाटी रही है और यह निर्णय उसी परिपाटी को आगे ले जाने का प्रमाण है।

Politics: नंदकिशोर यादव को नागालैंड और सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल बनाए जाने पर संजय सरावगी ने दी बधाई (Photo: BJP WhatsApp Group)राजनीति
यह भी पढ़ें: IND vs ENG T20 World Cup Semi Final: वानखेड़े में रनों की बारिश! इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया
यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana से लाखों किसानों के नाम हटा दिए गए हैं; चेक करें कि आपका नाम शामिल है या नहीं
यह भी पढ़ें: OTT Platforms: अश्लील कंटेंट के खिलाफ सरकार ने बड़ी कार्रवाई की, पांच OTT प्लेटफॉर्म को ब्लॉक किया
यह भी पढ़ें: Tejashwi Yadav ने मैथिली ठाकुर के “धृतराष्ट्र” वाले बयान पर जमकर हमला बोला, कहा, “MLA बनते ही खुद को…”

