Motivational Speaker Vivek Bindra: विवेक बिंद्रा की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी को पीटा, कान का पर्दा फटा; Noida में FIR दर्ज

Youth Jagran
4 Min Read

Motivational Speaker Vivek Bindra: मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर पत्नी के साथ मारपीट करने का FIR दर्ज हुआ है। आरोप है कि विवेक बिंद्रा ने कमरे में बंद कर पत्नी की बेरहमी से पिटाई की है। पिटाई से पत्नी (Wife) की कान का पर्दा फट गया। उसके शरीर पर चोट के काफी निशान बन गए हैं। मामले की सूचना पर महिला के परिजन उसे साथ ले गए। दिल्ली (Delhi) के एक अस्पताल (hospital) में उनका उपचार चल रहा है। पूरा प्रकरण सोशल मीडिया (Social Media) पर बहुत तेजी से ट्रेंड (trend) कर रहा है।

मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर FIR दर्ज
थाना सेक्टर-126 पुलिस को दी शिकायत में गाजियाबाद (Ghaziabad) के चंदर नगर निवासी वैभव क्वात्रा ने जीजा विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस (Police) को दी शिकायत में वैभव ने कहा है कि 6 नवंबर को बहन यानिका (Yanika) की शादी सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा वेस्ट रेजीडेंसी निवासी विवेक बिंद्रा से हुई थी।

1 महीने पहले हुई थी मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा की शादी
शादी के लगभग 1 महीने बाद 7 दिसंबर को सुबह ढाई से 3 बजे के बीच मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा अपनी मां प्रभा से झगड़ा कर रहे थे। आरोप है कि पत्नी यानिका ने बीच बचाव करने पर विवेक ने उसे कमरे में बंद कर दिया। गाली गलौज करते हुए विवेक बिंद्रा ने यानिका की पिटाई कर दी। मारपीट से यानिका के कान का पर्दा फट गया।

पत्नी के शरीर पर काफी चोट के निशान
उसके पूरे शरीर पर चोट के काफी निशान बन गए हैं। बाल नोंचने की वजह से महिला के सिर में भी घाव बन गया है। विवेक बिंद्रा ने पत्नी का मोबाइल (Mobile) भी तोड़ दिया था। घायल यानिका का इलाज दिल्ली (Delhi) के कड़कड़डूमा (Karkardooma) स्थित अस्पताल (hospital) में कराया गया।

विवेक बिंद्रा के साले ने थाने में दर्ज कराई FIR
शिकायतकर्ता वैभव क्वात्रा ने पुलिस को बताया है घटना के बाद से बहन शारीरिक और मानसिक तौर पर टूट गई है। वह किसी से बात नहीं कर रही है। विवेक बिंद्रा पर FIR दर्ज होने के मामला सोशल मीडिया (Social Media) पर बहुत तेजी से ट्रेंड (trend) करने लगा। मामले में कुछ यूजर ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग नोएडा पुलिस (Noida Police) से की है। पोस्ट को कई लोगों ने साझा किया है।

मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा
विवेक बिंद्रा के खिलाफ केस 14 दिसंबर को दर्ज कराया गया है। अहम है कि विवेक बिंद्रा के यू-ट्यूब (Youtube) पर 2.14 करोड़ सब्सक्राइबर (Subscriber) हैं। जबकि इंस्टाग्राम (instagram) पर फॉलोअर की संख्या 3.9 मिलियन हैं। वहीं एक्स पर भी 3.73 लाख लोग विवेक को फॉलो करते हैं।

यह भी पढ़ें :

Oppo 5g Mobile: स्लिम बॉडी डिजाइन के साथ India में लॉन्च हुआ Oppo A59 5G, जानिए कीमत और फीचर्स

BPSC TRE Result 2.0, Bihar Teacher Result: BPSC शिक्षक बहाली का रिजल्ट घोषित, यहां से Download कर सकते हैं Result

Happy Geeta Jayanti 2023 Message: गीता जयंती आज, अपनों को भेजें गीता जयंती की शुभकामनाएं

Share This Article
Leave a comment
हनुमान जी की पूजा करने के कई तरीके हैं जय श्री कृष्ण जी मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर लगाई आग मोनालिसा फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर लगाई आग Happy Mother’s Day 2025