Makar Sankranti: संजय सरावगी और सम्राट चौधरी ने एक-दूसरे को खिलाया तिलकुट, BJP ऑफिस में हुआ दही-चूड़ा भोज

Makar Sankranti: पटना। भाजपा प्रदेश कार्यालय परिसर में मकर संक्रांति के पावन पर्व के मौके पर आज किसान मोर्चा के तत्वाधान में कार्यकर्ता मिलन समारोह सह दही-चूड़ा (Dahi Chura) भोज का आयोजन किया गया। इस भोज में प्रदेश के वरिष्ठ नेता से लेकर तमाम जिलों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

youthjagran
6 Min Read
Makar Sankranti कार्यकर्ताओं का उत्साह, संगठनात्मक एकजुटता भाजपा की वास्तविक शक्ति है : संजय सरावगी (Photo: BJP Whatsapp)
  • मकर संक्रांति पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में ‘कार्यकर्ता मिलन समारोह सह दही-चूड़ा भोज’ में शामिल हुए नेता और कार्यकर्ता ‎
  • ‎भाजपा किसान मोर्चा के दही-चूड़ा भोज में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी को दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं ‎
  • ‎मकर संक्रांति और दही-चूड़ा भोज सांस्कृतिक परंपरा, समरसता और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक : संजय सरावगी ‎
  • ‎कार्यकर्ताओं का उत्साह, संगठनात्मक एकजुटता भाजपा की वास्तविक शक्ति है : संजय सरावगी ‎
  • ‎मकर संक्रांति आत्मबल और सकारात्मक सोच का परिचायक : संजय सरावगी ‎
  • ‎मकर संक्रांति के दिन दही-चूड़ा का भोज लोक-संस्कृति का अभिन्न हिस्सा : सम्राट चौधरी‎
  • ‎स्नान, दान, दया, धर्म और कर्तव्यपरायणता का प्रतीक है मकर संक्रांति पर्व : विजय सिन्हा

Makar Sankranti: पटना। भाजपा प्रदेश कार्यालय परिसर में मकर संक्रांति के पावन पर्व के मौके पर आज किसान मोर्चा के तत्वाधान में कार्यकर्ता मिलन समारोह सह दही-चूड़ा (Dahi Chura) भोज का आयोजन किया गया। इस भोज में प्रदेश के वरिष्ठ नेता से लेकर तमाम जिलों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

‎कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी (State President Sanjay Sarawagi) ने दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मकर संक्रांति और दही-चूड़ा भोज को सांस्कृतिक परंपरा, समरसता और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पर्व संगठन की जड़ों से जुड़े कार्यकर्ताओं के मन में एकता, आत्मीयता और नवऊर्जा का संचार करती है।

Makar Sankranti कार्यकर्ताओं का उत्साह, संगठनात्मक एकजुटता भाजपा की वास्तविक शक्ति है : संजय सरावगी (Photo: BJP Whatsapp)

‎उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह, संगठनात्मक एकजुटता और सामाजिक समरसता ही भाजपा (bjp) की वास्तविक शक्ति है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति को सूर्य देव के उत्तरायण होने और प्रकृति में नई ऊर्जा के संचार का पर्व बताया। उन्होंने कहा कि यह दिन शुभ परिवर्तन, आत्मबल और सकारात्मक सोच का प्रतीक है और प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियों का संचार करता है।

‎ इस मौके पर उन्होंने प्रदेश और देशवासियों को मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तरोत्तर प्रगति लेकर आए।

Makar Sankranti कार्यकर्ताओं का उत्साह, संगठनात्मक एकजुटता भाजपा की वास्तविक शक्ति है : संजय सरावगी (Photo: BJP Whatsapp)

‎उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Deputy Chief Minister Samrat Choudhary) भी इस मौके पर प्रदेश कार्यालय पहुंचे और भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि बिहार में मकर संक्रांति के दिन दही-चूड़ा का भोज लोक-संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। मकर संक्रांति पर सात्विक भोजन करने का विधान है, इसलिए बिहार में मकर संक्रांति के दिन दही -चूड़ा खाने की प्रधानता है।

Makar Sankranti कार्यकर्ताओं का उत्साह, संगठनात्मक एकजुटता भाजपा की वास्तविक शक्ति है : संजय सरावगी (Photo: BJP Whatsapp)

‎इस शानदार आयोजन के लिए उन्होंने किसान मोर्चा की तारीफ की।‎
‎इधर, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Deputy Chief Minister Vijay Kumar Sinha) ने इस पावन मौके पर कहा कि यह पर्व स्नान, दान, दया, धर्म और कर्तव्यपरायणता के प्रतीक है। उन्होंने उत्तरायण पर्व मकर संक्रांति की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना देते हुए भगवान भास्कर से बिहार के लोगों के जीवन में स्वास्थ्य, समृद्धि, प्रकाश और नई ऊर्जा का संचार होने की कामना की।

‎इस दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, मंत्री मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, रामकृपाल यादव, अरुण शंकर, संगठन महामंत्री भीखूभाई दालसनिया, विधायक संजीव चौरसिया सहित प्रदेश के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे और लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।

‎प्रदेश कार्यालय परिसर में आयोजित इस दही-चूड़ा भोज को लेकर कार्यकर्ता भी उत्साहित दिखे।


‎इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने इस आयोजन को विशेष बताते हुए कहा कि आज से शुभ दिनों की शुरुआत होती है। मकर संक्रांति हिंदू धर्म में बेहद खास, शुभ और महत्वपूर्ण पर्व है।

‎इस भोज कार्यक्रम में भाजपा के सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं सभी मोर्चा, सभी प्रकोष्ठों के सभी संयोजक सहित सभी वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: RJD: सर गणेश दत्त सिंह की जयंती राजद कार्यालय मनाई गई

यह भी पढ़ें:BJP: बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी प्रवास कार्यक्रम में पहुंचे नवगछिया और भागलपुर, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

यह भी पढ़ें: RJD: शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय का केक काटकर 68 वां जन्मदिन मनाया

यह भी पढ़ें: PDP chief Mehbooba Mufti: वह एक ‘शेरनी’ हैं, वह पीछे नहीं हटेंगी; महबूबा मुफ्ती CM ममता बनर्जी की इतनी तारीफ़ क्यों कर रही हैं?

यह भी पढ़ें: ChatGPT और Grok जैसे टूल्स से ये 6 सवाल कभी न पूछें, वरना आपको पछताना पड़ेगा

Share This Article
Leave a comment
श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर फिर लगाई आग, फोटो तेजी से Viral Salman Khan की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला, धोनी हुए शामिल श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर लगाई आग फोटो वायरल