IPL 2023 MI Vs GT: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 27 रनों से हराया, SKY का पहला IPL शतक, राशिद खान ने लगाएं 10 छक्के

273
IPL-2023-MI-Vs-GT

Patna: IPL 2023 MI Vs GT Indian Premier League 2023: आईपीएल 2023 (IPL 2023) के 57वें मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को 27 रनों से हराया। यह मुकाबला शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई (Wankhede Stadium, Mumbai) में खेला गया।

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के पहला आईपीएल (IPL) शतक (First IPL century) के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को 16वें सीजन के 57वें मैच में 27 रन से हराया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 218/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया।

जवाब में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 191 रन ही बना पाई। 4 विकेट लेने वाले राशिद खान (rashid khan) बल्ले से भी अकेले लड़ते रहे। उन्होंने 32 गेंद में धुआंधार 79 रन बनाकर वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई (Wankhede Stadium, Mumbai) में बैठे फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। राशिद खान (rashid khan) ने 10 छक्के लगाएं। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से युवा पेसर आकाश मधवाल ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here