BJP: पटना। राजद (RJD) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (Tejashwi Yadav appointed as National Executive President.) की घोषणा को लेकर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी (BJP President Sanjay Sarawagi) ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि तेजस्वी का कार्यकारी अध्यक्ष बनना राजद के राजनीतिक ताबूत में अंतिम कील साबित होगा।
यह भी पढ़ें: India vs New Zealand : अभिषेक के तूफान ने न्यूजीलैंड को उड़ा दिया, इंडिया ने तीसरा T20 8 विकेट से जीता, सीरीज पर कब्जा किया
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के अब तक के जीवन को देखा जाए, तो उनकी उपलब्धि मात्र एक भ्रष्टाचार की रही है। इसके अलावा वे पढ़ाई से लेकर राजनीति तक में असफल रहे हैं। असफलता की पराकाष्ठा पर पहुंच चुके तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी देना परिवार की मजबूरी है।
उन्होंने कहा कि राजद में अब्दुल बारी सिद्दीकी, जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी (Abdul Bari Siddiqui, Jagadanand Singh, Uday Narayan Chaudhary) जैसे वरिष्ठ और दिग्गज नेता हैं, लेकिन तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर राजद ने साबित कर दिया कि पार्टी में परिवारवाद की जड़ें काफी गहरी हैं।
संजय सरावगी ने कहा कि तेजस्वी यादव का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाना उस पार्टी का आंतरिक मामला है, लेकिन जिस तरह इस निर्णय को लेकर विरोध का बिगुल अपने परिवार से ही बजा है, वह राजद (RJD) के भविष्य के लिए सुखद संकेत नहीं है। राजद वास्तव में अब समाप्ति के लिए आगे बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें: Tejashwi Yadav 24 जनवरी को RJD कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर का जयंती समारोह मनाएंगे: एजाज अहमद
यह भी पढ़ें: India vs New Zealand 1st T20I: इंडिया ने न्यूजीलैंड को नागपुर T20 में 48 रन से हराया, सीरीज में 1-0 से आगे
यह भी पढ़ें: Noida: मृतक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की कार 72 घंटे बाद मिली, बिल्डर जेल भेजा गया
यह भी पढ़ें: BJP President Nitin Naveen: आज से नितिन नवीन मेरे बॉस, मैं उनका कार्यकर्ता हूँ; PM मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह में कहा


