Bigg Boss OTT 2 Winner: एल्विश यादव ने जीती ‘बिग बॉस ओटीटी 2, ट्रॉफी के साथ जीते 25 लाख

1350
Elvish-Yadav

Bigg Boss OTT 2 Winner: सलमान खान (Salman Khan) के शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। लोगों को इसके ग्रैंड फिनाले का बेसब्री से इंतजार था। अब वो घड़ी आ गई है और दर्शकों का इंतजार भी खत्म हो गया है। शो को आज विनर मिल गया है। एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने शो जीत कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) को मात देकर ये ट्रॉफी जीती (trophy won) है।

टॉप 5 में जगह बनाने वाली पूजा भट्ट सबसे पहले शे से बाहर हुईं। उसके बाद बेबिका धुर्वे और मनीषा रानी की घर से विदाई हो गई। एल्विश को ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली है। एल्विश ने विनर बनने के बाद अपनी ट्रॉफी को अभिषेक और मनीषा के साथ शेयर किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

इसमें पहली बार हुआ है कि किसी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट (wild card contestant) ने बिग बॉस की ट्रॉफी को जीता है। उन्हें बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) की ट्रॉफी और 25 लाख रुपए मिल हैं। इसके विनर की दावेदारी में अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) भी थे।

Image

लेकिन एल्विश यादव (elvish Yadav) की पॉपुलैरिटी (popularity) के आगे फुकरा इंसान भी फीके पड़ गए। उन्हें जबरदस्त वोट्स मिले हैं।

Image

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here