Nawada District: रोह में बवाल की जांच शुरू, इसराइल मंसूरी संभाल रहे कमान: एजाज अहमद

Nawada District: नवादा जिला के रोह में सामाजिक सौहार्द और सद्भावना को बिगाड़ने वाली घटना की जांच के लिए राजद की जांच समिति पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी के नेतृत्व में रोह पहुंची: एजाज अहमद

youthjagran
4 Min Read
Nawada District: रोह में बवाल की जांच शुरू, इसराइल मंसूरी संभाल रहे कमान: एजाज अहमद (Photo Source: RJD WhatsApp Group)

Nawada District: नवादा जिला के रोह में 28 मार्च को सामाजिक सौहार्द एवं सद्भावना बिगाड़ने वाली घटना को राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। आज इस घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए पार्टी की ओर पूर्व मंत्री मो इसराइल मंसूरी की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय जांच समिति रोह के घटनास्थल का दौरा किया। जिसमें डॉ० उर्मिला ठाकुर, विधान पार्षद सह प्रदेश प्रवक्ता, सदस्य, मो० सलमान रागीब, पूर्व विधान पार्षद, सदस्य, सतीश कुमार दास, पूर्व विधायक, सह प्रदेश प्रवक्ता,श्रीमती मधु मंजरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रवक्ता, राजद, सदस्य ,मो० एजाज अहमद, प्रदेश प्रवक्ता, राजद, बिहार ,सदस्य, श्री बबलू मालाकार, पूर्व प्रदेश महासचिव, राजद, सदस्य, श्री उदय कुमार यादव, जिलाध्यक्ष, नवादा जिला, सदस्य,श्री विमल कुमार राय, प्रदेश महासचिव, प्रदेश युवा राजद, सहित स्थानीय नेता श्रवन कुशवाहा, प्रेमा चौधरी ,मेराज खान उपस्थित थे।

Nawada District: रोह में बवाल की जांच शुरू, इसराइल मंसूरी संभाल रहे कमान: एजाज अहमद (Photo Source: RJD WhatsApp Group)

जांच समिति ने यह महसूस किया कि स्थानीय प्रशासन ने शांति समिति के बैठक में जो बातें हुई थी उसपर अमल नहीं किया। साथ ही प्रदेश स्तर से पहले से यह फैसला था की डीजे नहीं बजाया जाएगा लेकिन फिर भी डीजे बजाये गये और स्थानीय प्रशासन इस मामले में खामोश बना रहा। इस मामले में स्थानीय प्रशासन अगर सजग होता तो ऐसी घटना नहीं होती। इस मामले में स्थानीय प्रशासन अगर पहले से सचेत होता तो इस तरह की घटना नहीं होती।

Nawada District: रोह में बवाल की जांच शुरू, इसराइल मंसूरी संभाल रहे कमान: एजाज अहमद (Photo Source: RJD WhatsApp Group)

जांच कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी ने कहा की जिन लोगों के दुकान और फल और सब्जी की दुकान जली है और मछली मुर्गी की जो लूट हुई है उसका मुआवजा सरकार के स्तर से दी जाए क्योंकि जो लोग गरीब है उन पर कहीं ना कहीं आर्थिक बोझ बढा है और उनके घर में फाकाकशी की स्थिति है। इन्होंने राज्य सरकार से घटना में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति किए जाने और निर्दोष को हंसने वाली कार्रवाई से बढ़ाने की मांग की है। जो
उपद्रवी है उनको चिन्हित कर के सरकार हर स्तर पर कार्रवाई करें लेकिन निर्दोषों पर कार्रवाई में इस बात का ख्याल रखें उन्हें फसाने वाली कार्रवाई नहीं हो।

(एजाज अहमद ) प्रदेश प्रवक्ता, राष्ट्रीय जनता दल,बिहार

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: बिहार में ‘नीतीश मॉडल’ vs ‘सम्राट मॉडल’ पर सियासी घमासान, CM की कुर्सी से पहले ही भिड़ंत, NDA में बढ़ी दरार

राजनीति

यहभी पढ़ें: CTET 2026 Answer Key: CTET एग्जाम की आंसर की जारी, इसे ctet.nic.in पर यहां देखें

यह भी पढ़ें: IND vs ENG T20 World Cup Semi Final: वानखेड़े में रनों की बारिश! इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया

Share This Article
Leave a comment
सोनम कपूर ने शर्ट के बटन खोलकर बेबी बंप फ्लॉन्ट किया श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर फिर लगाई आग, फोटो तेजी से Viral Salman Khan की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला, धोनी हुए शामिल श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर लगाई आग फोटो वायरल