Rajya Sabha elections 2026: नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित NDA के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा

Rajya Sabha elections 2026: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎ नामांकन भरने के पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन महावीर मंदिर पहुंचे, लिया आशीर्वाद‎ नितिन नवीन बांसघाट स्थित काली मंदिर एवं गोलघर स्थित माँ अखंडवासिनी मंदिर भी पहुंचे, की पूजा-अर्चना, माता का लिया आशीर्वाद‎ बिहार मेरे जीवन में अलग स्थान रखता है, व्यक्ति अपनी जड़ को छोड़कर कभी बड़ा नहीं होता: नितिन नवीन

youthjagran
4 Min Read
Rajya Sabha elections 2026: नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित NDA के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा (Photo: BJP WhatsApp Group)

Rajya Sabha elections 2026: Patna: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सभी पांच उम्मीदवारों ने आज राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary), विजय सिन्हा सहित एनडीए के कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: IND vs ENG Playing 11: T20 World Cup 2026 के दूसरे सेमीफाइनल इंडिया का सामना इंग्लैंड से होगा, India कर सकता है बड़े बदलाव

‎इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (BJP National President Nitin Naveen) पटना के विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की और देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया। वे आज सुबह पटना के बांसघाट स्थित काली मंदिर एवं गोलघर स्थित माँ अखंडवासिनी मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

‎इसके बाद वे महावीर मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की और वीर हनुमान एवं भगवान शंकर का आशीर्वाद प्राप्त किया।

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, “भगवान का जीवन के हर पल में आपके साथ होता है। मैं मानता हूं कि भगवान महावीर हनुमान मंदिर का मेरे जीवन में एक खास स्थान है। आज मेरे लिए एक अलग शुरुआत है। भारतीय जनता पार्टी के निर्णय के साथ हम लोग कार्यरत रहते हैं।”

यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Elections: नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने की तैयारी चल रही है, क्या बिहार में BJP का कोई मुख्यमंत्री होगा?

‎उन्होंने कहा, “आज काली मंदिर, महावीर मंदिर में मैंने दर्शन किए। माता रानी, भगवान शिव और हनुमान जी का आशीर्वाद ले रहे हैं। प्रार्थना की है कि भगवान मुझे इतनी शक्ति दे कि जिस भाव से अब तक का सफर रहा है, उसी भाव के साथ आगे बढ़ सकूं।”

‎भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार के रिश्तों को लेकर कहा, “बिहार मेरे जीवन में अलग स्थान रखता है, मेरा क्षेत्र मेरे जीवन में अलग है। निश्चित रूप से व्यक्ति अपनी जड़ को छोड़कर कभी बड़ा नहीं होता। जब आपकी जड़ मजबूत होगी तभी आपका वट वृक्ष बड़ा होगा।”

‎भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा, “मैं मानता हूं कि बिहार मेरी जमीन है। इस जमीन को सींचते रहना, इसे हमेशा उपजाऊ बनाए रखना, ये मेरी आत्मा के अंदर बसा हुआ विषय है। मेरा मानना है कि जीवन के हर पल में जहां भी रहूं, मेरा क्षेत्र और मेरा बिहार हमेशा साथ रहे।”

यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Elections: नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने की तैयारी चल रही है, क्या बिहार में BJP का कोई मुख्यमंत्री होगा?

यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana से लाखों किसानों के नाम हटा दिए गए हैं; चेक करें कि आपका नाम शामिल है या नहीं

यह भी पढ़ें: OTT Platforms: अश्लील कंटेंट के खिलाफ सरकार ने बड़ी कार्रवाई की, पांच OTT प्लेटफॉर्म को ब्लॉक किया

यह भी पढ़ें: Tejashwi Yadav ने मैथिली ठाकुर के “धृतराष्ट्र” वाले बयान पर जमकर हमला बोला, कहा, “MLA बनते ही खुद को…”

Share This Article
Leave a comment
सोनम कपूर ने शर्ट के बटन खोलकर बेबी बंप फ्लॉन्ट किया श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर फिर लगाई आग, फोटो तेजी से Viral Salman Khan की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला, धोनी हुए शामिल श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर लगाई आग फोटो वायरल