BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दी बधाई और शुभकामनाएं

BJP: Patna भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन (Nitin Naveen) आज विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने विधानसभा पहुंचे।

youthjagran
4 Min Read
BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दी बधाई और शुभकामनाएं (Photo: BJP WhatsApp Group)
  • BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बिहार विधानसभा में स्वागत, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा – आज सदन और हम सभी के लिए गौरव का दिन
  • ‎BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दी बधाई और शुभकामनाएं
  • ‎नितिन नवीन का विनीत स्वभाव, जनता के प्रति लगाव और कार्यों के प्रति समर्पण बोध हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत : संजय सरावगी
  • ‎नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर चयन सभी कार्यकर्ताओं को नई दिशा दे रहा है : संजय सरावगी
  • ‎प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का विश्वास- नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी तो बढ़ेगी ही, बिहार भी अपनी नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा

BJP: Patna: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन (BJP National President and Bankipur MLA Nitin Naveen) आज विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने विधानसभा पहुंचे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी (BJP state president Sanjay Sarawagi) ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि आज न केवल सदन के लिए बल्कि हम सभी के लिए गौरवशाली दिन है।

‎ भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि आज यह ऐतिहासिक क्षण है कि युवा, कर्मठ, जनप्रिय और लोकप्रिय साथी नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दी बधाई और शुभकामनाएं

‎उन्होंने बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपका विनीत स्वभाव, जनता के प्रति लगाव और अपने कार्यों के प्रति आपका समर्पण बोध हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। आज आपको राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पाकर बिहार की राजनीति अंगड़ाई ले रही है। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में आपका सक्षम नेतृत्व देश की राजनीति को विश्व में एक नई ऊंचाई प्रदान करेगा।

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरावगी ने कहा कि यह सदन आज इस बात का गवाह भी बन रहा है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सबसे युवा अध्यक्ष हमारे साथी नितिन नवीन हैं। आपका चयन यह दर्शाता है कि यहां समर्पित कार्यकर्ताओं का ख्याल रखा जाता है। आपका राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर चयन भी हम सभी कार्यकर्ताओं को नई दिशा दे रहा है।

‎उन्होंने सदन और बिहार की ओर से नितिन नवीन को बधाई देते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि हम सभी आपके निर्णय के साथ रहेंगे और सरकार द्वारा किए जा रहे विकास के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हम वहां भी जीत सुनिश्चित करेंगे जहां आज हमारी सरकार नहीं है।

‎उन्होंने कहा, “आपके नेतृत्व में आस्था और विश्वास है। आपके नेतृत्व में भाजपा तो बढ़ेगी ही, बिहार में भी अपनी नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।”

यह भी पढ़ें: RJD: नीतीश कुमार से माफी की मांग की है: एजाज अहमद

यह भी पढ़ेंCTET Exam 2026: CTET पेपर-2 पर विवाद, 2 सेंटरों पर परीक्षा रद्द, 15 दिनों में दोबारा परीक्षा

यह भी पढ़ें: RJD: देश का हर दूसरा व्यक्ति OBC है लेकिन यहाँ संसद में कितने OBC हैं: राजद सांसद संजय यादव

यह भी पढ़ें: RJD: लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव सहित राजद नेताओं ने शब-ए-बारात की मुबारकबाद दी

Share This Article
Leave a comment
सोनम कपूर ने शर्ट के बटन खोलकर बेबी बंप फ्लॉन्ट किया श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर फिर लगाई आग, फोटो तेजी से Viral Salman Khan की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला, धोनी हुए शामिल श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर लगाई आग फोटो वायरल