RJD: Patna: पटना बिहटा -औरंगाबाद रेलखंड के निर्माण कार्य पर केंद्र सरकार गंभीरता दिखाये: डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव

RJD: PAtna: पटना बिहटा -औरंगाबाद रेलखंड के निर्माण कार्य पर केंद्र सरकार गंभीरता दिखाये; बड़ी आबादी को आवागन की सुविधा से वंचित क्यों किया जा रहा है : डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव

youthjagran
4 Min Read
Rashtriya Janata Dal MP Surendra Prasad Yadav (Photo: RJD WhatsApp Group)

RJD: Patna: राष्ट्रीय जनता दल के सांसद डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद यादव (Rashtriya Janata Dal MP Dr Surendra Prasad Yadav) ने पटना बिहटा- औरंगाबाद रेल परियोजना (Patna Bihta-Aurangabad Rail Project) का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराये जाने की की मांग की है। इन्होंने आगे कहा कि जिस रेल परियोजना का शिलान्यास वर्ष 2007 में पुर्व रेल मंत्री श्री लालू प्रसाद जी ने की थी ,उस परियोजना के कार्यों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है, आखिर कारण क्या है? ज्ञात हो कि इस परियोजना के अंतर्गत 118 किलोमीटर रेल खंड का निर्माण कार्य होना था, जिसका प्राक्कलन राशि करीब 326 करोड़ रूपया था। इस रेल परियोजना के पूरा होने से पटना का बिहटा,अरवल, दाउदनगर, औरंगाबाद सहित गया जिला का सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलती। इससे एक बड़ी आबादी को लाभ होता, लेकिन जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आई है उसके बाद से ही इस रेल परियोजना पर चर्चा भी बंद हो गया है इन्होंने अविलंब जनहित में इस दिशा में केंद्र सरकार से कार्यों को शुरू कराने की मांग की है। और साथ ही कहा कि इस कार्य को पूरा करवाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक मामले को उठाने का कार्य किया जाएगा और केंद्र सरकार को मजबूर किया जाएगा।

यहभी पढ़ें: Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा का नया मिस्ट्री मैन कौन है? पार्टी में रोमांस करते दिखे, वीडियो Social Media पर Viral

इन्होंन रेल मंत्रालय से जहानाबाद को कोलकाता तक रेल सुविधा प्रदान करने के लिए गंगा दामोदर एक्सप्रेस को धनबाद से विस्तारित कर कोलकाता तक किया जाने की मांग की है। साथ ही बेंगलुरु के लिए जहानाबाद से होते हुए पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को पटना गया मार्ग से परिवर्तित कर दिया जाए जिससे कि लोगों को और खासतौर से दक्षिण भारत में आने जाने वाले को सुविधा मिल सके। जहानाबाद से नई दिल्ली के लिए ट्रेन की सुविधा हेतु आनंद विहार एक्सप्रेस, गरीब रथ का विस्तार जहानाबाद तक किया जाए, जिससे कि जहानाबाद को राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ा जा सके। पटना सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन को भाया गया किये जाने की मांग की है, जिससे कि लोगों को सिकंदराबाद तक आने जाने में सुविधा मिल सके। साथ ही जहानाबाद में प्रस्तावित पटना -टाटानगर बंदे भारत एक्सप्रेस का टहराव जहानाबाद में किए जाने की मांग की है।

सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव के पहल पर बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि जहानाबाद को रेलवे के माध्यम से राष्ट्रीय मानचित्र पर लाये जाने और बिहटा औरंगाबाद रेलखंड के निर्माण के लिए सरकार पर दबाव बनाने कि दिशा में सदन से लेकर सड़क तक आवाज बुलंद करने को एक सार्थक एवं जनहित में उठाया गया एक बेहतर कदम बताया।
(एजाज अहमद )
प्रदेश प्रवक्ता,
राष्ट्रीय जनता दल, बिहार

यहभी पढ़ें: IND vs ENG T20 World Cup Semi Final: वानखेड़े में रनों की बारिश! इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया

यहभी पढ़ें: PM Kisan Yojana से लाखों किसानों के नाम हटा दिए गए हैं; चेक करें कि आपका नाम शामिल है या नहीं

यहभी पढ़ें: OTT Platforms: अश्लील कंटेंट के खिलाफ सरकार ने बड़ी कार्रवाई की, पांच OTT प्लेटफॉर्म को ब्लॉक किया

यहभी पढ़ें: Tejashwi Yadav ने मैथिली ठाकुर के “धृतराष्ट्र” वाले बयान पर जमकर हमला बोला, कहा, “MLA बनते ही खुद को…”

Share This Article
Leave a comment
सोनम कपूर ने शर्ट के बटन खोलकर बेबी बंप फ्लॉन्ट किया श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर फिर लगाई आग, फोटो तेजी से Viral Salman Khan की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला, धोनी हुए शामिल श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर लगाई आग फोटो वायरल