Swami Vivekananda Jayanti 2024 Quotes: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पढ़िए उनके 25 अनमोल विचार, बढ़ाते हैं युवाओं नई ऊर्जा

318
Swami-Vivekananda

Swami Vivekananda Jayanti 2024 Quotes: हर साल 12 जनवरी को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day)’ मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) के जीवन और विचारों से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। सब से पहले अपने आप पर विश्वास करना होगा उसके बाद ही आपको भागवान पे विश्वास होगा। हम जो सोचते है वो हम बन जाते है। जिंदगी में हमेशा दूसरों की मदद करनी चाहिए।

12 जनवरी, 1863 को कोलकाता में जन्मे नरेंद्र नाथ आगे चलकर स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) के नाम से मशहूर हुए। उनके जन्मदिवस को हर साल 12 जनवरी को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day)’ के नाम से मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद के आदर्श जीवन से हर एक युवा प्रेरणा ले सकता है। क्योंकि स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों से बहुत कुछ जिंदगी में सीखा जा सकता है। इनके विचार ऐसे हैं कि निराशा में घिरा व्यक्ति भी उन्हें पढ़े तो उसका जीवन में नई ऊर्जा से भर सकता। आइए स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर उनके कुछ प्रसिद्ध विचारों के जान ले, जो हमें जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

Swami Vivekananda Jayanti 2024 Quotes: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पढ़िए उनके 25 अनमोल विचार, बढ़ाते हैं युवाओं नई ऊर्जा
  1. जैसा तुम सोचते हो, वैसे ही बन जाओगे। खुद को निर्बल मानोगे तो निर्बल और सबल मानोगे तो सबल ही बन जाओगे।
  2. किसी दिन जब आपके सामने कोई समस्या न आए, तो आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।
  3. जो कुछ भी तुम्हें कमजोर बनाता है- शारीरिक, बौद्धिक या मानसिक, उसे जहर की तरह त्याग दो।
  4. जब तक जीना, तब तक सीखना। अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है।
  5. यह कभी मत कहो कि ‘मैं नहीं कर सकता’, क्योंकि आप अनंत हैं।
  6. जितना बड़ा संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी
  7. उठो, जागो और तबतक न रुको, जब तक तुम अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते
  8. एक समय में एक काम करो, ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकि सबकुछ भूल जाओ
  9. संगति आप को ऊंचा उठा भी सकती है और यह आपको ऊंचाई से गिरा भी सकती है, इसलिए संगति अच्छे लोगों से करें।
  10. लोग तुम्हारी स्तुति करें या निंदा, लक्ष्य तुम्हारे ऊपर कृपालु हो या न हो, तुम्हारा देहांच आज हो या युग में, तुम न्यायपथ से कभी भ्रष्ट न हो।
Swami Vivekananda Jayanti 2024 Quotes: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पढ़िए उनके 25 अनमोल विचार, बढ़ाते हैं युवाओं नई ऊर्जा
  1. जब तक आप खुद पे विश्वास नहीं करते तब तक आप भागवान पे विश्वास नहीं कर सकते।
  2. हम वो हैं जो हमें हमारी सोच ने बनाया है, इसलिए इस बात का धयान रखिये कि आप क्या सोचते हैं। शब्द गौण हैं, विचार रहते हैं, वे दूर तक यात्रा करते हैं।
  3. उस व्यक्ति ने अमरत्त्व प्राप्त कर लिया है, जो किसी सांसारिक वस्तु से व्याकुल नहीं होता।
  4. जिस समय जिस काम के लिए प्रतिज्ञा करो, ठीक उसी समय पर उसे करना ही चाहिए, नहीं तो लोगो का विश्वास उठ जाता है।
  5. अगर धन दूसरों की भलाई करने में मदद करे, तो इसका कुछ मूल्य है, अन्यथा, ये सिर्फ बुराई का एक ढेर है, और इससे जितना जल्दी छुटकारा मिल जाए उतना बेहतर है।
  6. कभी मत सोचिए कि आत्मा के लिए कुछ असंभव है, ऐसा सोचना सबसे बड़ा विधर्म है, अगर कोई पाप है, तो वो यही है, ये कहना कि तुम निर्बल हो या अन्य निर्बल हैं।
  7. यदि स्वयं में विश्वास करना और अधिक विस्तार से पढाया और अभ्यास कराया गया होता, तो मुझे यकीन है कि बुराइयों और दुख का एक बहुत बड़ा हिस्सा गायब हो गया होता।
  8. जितना हम दूसरों के साथ अच्छा करते हैं उतना ही हमारा हृदय पवित्र हो जाता है और भगवान उसमें बसता है।
  9. जब कोई विचार अनन्य रूप से मस्तिष्क पर अधिकार कर लेता है तब वह वास्तविक भौतिक या मानसिक अवस्था में परिवर्तित हो जाता है।
  10. इस दुनिया में सभी भेद-भाव किसी स्तर के हैं, ना कि प्रकार के, क्योंकि एकता ही सभी चीजों का रहस्य है।
  11. सच को कहने के हजारों तरीके हो सकते हैं और फिर भी सच तो वही रहता है।
  12. बाहरी प्रकृति केवल आंतरिक प्रकृति बड़ी है।
  13. किसी की निंदा ना करें, अगर आप मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, तो ज़रुर बढाएं। अगर नहीं बढ़ा सकते, तो अपने हाथ जोड़िए, अपने भाइयों को आशीर्वाद दीजिए, और उन्हें उनके मार्ग पे जाने दीजिए।
  14. ब्रह्मांड की सभी शक्तियां हमारे अंदर हैं। यह हम ही हैं जिन्होंने अपनी आंखों के सामने हाथ रखा है और रोते हुए कहा कि अंधेरा है।
  15. उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाए।

यह भी पढ़ें:

Bollywood Actress Nora Fatehi: नोरा फतेही का ये बोल्ड लुक देख फैंस को सर्दी में छूटा पसीना, फोटो Social Media पर Viral

BPSC Teacher: बिहार में एक और BPSC Teacher की पकड़ौआ विवाह, नौकरी लगते ही युवक से की जबरदस्ती शादी

India vs Afghanistan: इंडिया ने 1ST T20 में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया, रोहित शर्मा जीरो पर आउट

Malaika Arora ने फैंस के दिलों पर गिराईं हुस्न की बिजलियां, Looks देख हो जाएंगे दीवाने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here