RJD: Patna: महिलाओं के मान सम्मान की प्रतीक, बिहार की प्रथम महिला मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद राबड़ी देवी (Rabri Devi, the first woman Chief Minister of Bihar and Leader of the Opposition in the Legislative Council) के प्रति गंदी और अभद्र भाषा इस्तेमाल करने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) का राजद महिला प्रकोष्ठ (RJD Women’s Cell) की ओर से प्रदेश राजद महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती अनीता भारती (Mrs. Anita Bharti, Executive President of State RJD Women’s Cell) के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया।

यह भी पढ़ें: RJD: नीतीश कुमार अधिकारियों के मुख्यमंत्री हैं, जनता के नहीं; विकास के कार्य अवरूद्ध है: तेजस्वी यादव
इस अवसर पर प्रदेश राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद (State RJD spokesperson Ejaz Ahmed) ने कहा कि CM नीतीश कुमार के द्वारा अमर्यादित, असंसदीय और महिलाओं के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है, उसके कारण बिहार की महिलाओं में गुस्सा और रोष देखा जा रहा है। इस तरह की अपमानजनक भाषा के खिलाफ आज बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश राजद कार्यालय से वीरचंद पटेल पथ होते हुए गगन चुंबी नारों के साथ विरोध प्रदर्शन मार्च राजद के राज्य से शुरू हुआ।

महिलाएं नारा लगा रही थी गंदी भाषा, गंदी जुबान नीतीश कुमार की यही पहचान, अभद्र भाषा क्यों नीतीश कुमार जवाब दो, महिला विरोधी सरकार हाय हाय, बलात्कार की घटनाओं में वृद्धि पर चुप्पी क्यों नीतीश सरकार जवाब दो, महिलाओं का अपमान करने वाली सरकार मुर्दाबाद जैसे नारे लगाते हुए आयकर गोलंबर तक विरोध प्रदर्शन मार्च पहुंचा। जहां सैकडो की संख्या में महिलाओं ने नीतीश कुमार का पुतला दहन किया । इनके साथ राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश पदाधिकारी भी चल रहे थे। आयकर गोलंबर पहुंचने से पहले से ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा रखी थी। महिलाएं और पार्टी नेता वहीं पर रुक कर पुतला दहन किया।
यह भी पढ़ें: RJD: 17 फरवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि का कार्यक्रम बापू सभागार में आयोजित होगा: एजाज अहमद
यह भी पढ़ें: RJD: नीतीश कुमार से माफी की मांग की है: एजाज अहमद
इस अवसर पर विधान पार्षद डॉ उर्मिला ठाकुर एवं श्रीमती मुन्नी रजक ने कहा कि बिहार में लगातार छोटी-छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं हो रही है और उनकी हत्या कर दी जा रही हैं ,जिस तरह से पटना में नीट की छात्रा के साथ, दरभंगा में छः वर्ष की बच्ची के साथ बलात्कार के बाद हत्या,खगड़िया में चार वर्ष की बच्ची के साथ बलात्कार के बाद हत्या, बक्सर में दो बच्ची के साथ बलात्कार के बाद हत्या,मधेपुरा में विधवा महिला के साथ बलात्कार के बाद हत्या की घटनाएं हुई उससे पूरा बिहार शर्मसार है, लेकिन ऐसी घटनाओं के बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुप्पी साधे हुए हैं।

इस तरह की घटनाओं पर जब विधान परिषद में श्रीमती राबड़ी देवी जी ने सरकार से सवाल किया तो सरकार इस पर जवाब देने की बजाय नीतीश कुमार ने श्रीमती राबड़ी देवी जी के संबंध में गंदी और असंसदीय भाषा इस्तेमाल की, जो कहीं से उचित नहीं है। इस तरह की गंदी भाषा के लिए नीतीश कुमार जी अविलंब बिहार की महिलाओं से माफी मांगे, क्योंकि श्रीमती राबड़ी देवी जी बिहार की महिलाओं के मान सम्मान की प्रतीक के साथ-साथ बिहार की प्रथम महिला मुख्यमंत्री भी रही हैं।

इस अवसर पर प्रदेश राजद की प्रवक्ता श्रीमती सारिका पासवान, श्रीमती मधु मंजरी, महिला प्रकोष्ठ की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती आभा लता,प्रदेश महासचिव श्रीमती मुकुंद सिंह , श्रीमती सुनीता कुशवाहा , श्रीमती मीना राय, श्रीमती पूजा शेखर यादव, श्रीमती सुनीता यादव, प्रो रतन प्रिया, श्रीमती रीना चौधरी, श्रीमती पुष्प लता मुर्मू, नसीमा जमाल, श्रीमती सोनी यादव, श्रीमती रूबी कुमारी, गुड़िया यादव, सोनी यादव ,श्रीमती नीतू कुमारी, प्रिया कुमारी, मीरा यादव, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी ।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी भी उपस्थित थे जिनमें राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव श्री बल्ली यादव, श्री प्रमोद कुमार राम, भाई अरुण कुमार ,ई अशोक यादव, श्री अभिषेक कुमार सिंह, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमर राय , श्री महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी, श्री विजय कुमार यादव,प्रदेश सचिव श्री जेम्स कुमार यादव, सरदार रणजीत सिंह, श्री मनोज यादव, श्री उपेंद्र चंद्रवंशी, श्री गणेश कुमार यादव, श्री रामाशंकर यादव, श्री ओम प्रकाश पासवान, श्री प्रिया रंजन ठाकुर सहित अन्य नेतागण उपस्थित थे।
(एजाज अहमद )
प्रदेश प्रवक्ता,
राष्ट्रीय जनता दल, बिहार

यह भी पढ़ें: RJD: नीतीश कुमार से माफी की मांग की है: एजाज अहमद
यह भी पढ़ें: CTET Exam 2026: CTET पेपर-2 पर विवाद, 2 सेंटरों पर परीक्षा रद्द, 15 दिनों में दोबारा परीक्षा
यह भी पढ़ें: RJD: देश का हर दूसरा व्यक्ति OBC है लेकिन यहाँ संसद में कितने OBC हैं: राजद सांसद संजय यादव
यह भी पढ़ें: RJD: लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव सहित राजद नेताओं ने शब-ए-बारात की मुबारकबाद दी

