Ambedkar Jayanti 2026: RJD Office में मनेगी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, तेजस्वी यादव कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे : उदय नारायण चौधरी

youthjagran
3 Min Read
Ambedkar Jayanti 2026

Ambedkar Jayanti 2026: Patna: बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद बताया कि 14 अप्रैल 2026 को बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का 135 वां जयंती (The 135th Birth Anniversary of Babasaheb Dr. Bhimrao Ambedkar) समारोह राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय (State Office of the Rashtriya Janata Dal) कर्पूरी सभागार में आयोजित किया गया है।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Prasad Yadav, National Executive President of the Rashtriya Janata Dal and Leader of the Opposition) करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें : BJP Office में मनेगी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, मंत्री लखेंद्र पासवान बोले- कांग्रेस ने हमेशा उनका अपमान किया

इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए तैयारी समिति के अध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी बनाए गए हैं और उनके देखरेख में कार्यक्रम की तैयारी चल रही है कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी होगी।

बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी ने पत्र जारी कर पटना प्रमंडल, मगध प्रमंडल के साथ-साथ तिरहुत में प्रमंडल के वैशाली जिला के साथियों को अनिवार्य रूप से पटना के कर्पूरी सभागार राज्य कार्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने का निर्देश दिया है साथ ही अन्य जिलों में जिला स्तर पर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जयंती समारोह मनाने की बातें कही है।

साथ ही दिनांक 15 अप्रैल 2026 से बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जयंती समारोह सभी प्रखंडों में आयोजित किया जाएगा।

एजाज ने बताया कि पटना में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई है और बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता , कार्यकर्ताओ के साथ-साथ बाबा साहेब के विचारों वाले लोग भी शामिल होंगे।
(एजाज अहमद )प्रदेश प्रवक्ता, राष्ट्रीय जनता दल, बिहार

यह भी पढ़ें : Bihar CM Nitish Kumar: क्या नीतीश कुमार को हटाने की थी प्लानिंग? BJP नेता का बड़ा खुलासा!

यह भी पढ़ें : Bihar Politics: CM और डिप्टी CM को Tejashwi Yadav की खुली चुनौती – “हिम्मत है तो आंकड़ों पर सार्वजनिक बहस करो!”

Share This Article
Leave a comment
सोनम कपूर ने शर्ट के बटन खोलकर बेबी बंप फ्लॉन्ट किया श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर फिर लगाई आग, फोटो तेजी से Viral Salman Khan की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला, धोनी हुए शामिल श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर लगाई आग फोटो वायरल