BJP Nitin Naveen: नितिन नवीन के रूप में BJP में एक नए युग की शुरुआत : संजय सरावगी

BJP Nitin Naveen: ‎पटना। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन (Executive Chairman Nitin Naveen) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज अपना नामांकन दाखिल (He filed his nomination for the post of national president today.) किया। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी इसे BJP में नए युग की शुरुआत बता रहे हैं।

youthjagran
4 Min Read
BJP Nitin Naveen: नितिन नवीन के रूप में BJP में एक नए युग की शुरुआत : संजय सरावगी (Photo: BJP Whatsapp Media )
  • नितिन नवीन के रूप में भाजपा में एक नए युग की शुरुआत : संजय सरावगी‎
  • ‎नितिन नवीन का नामांकन BJP की आंतरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने की नीति का बड़ा उदाहरण : संजय सरावगी‎
  • ‎भाजपा का हर कार्यकर्ता भाजपा परिवार का हिस्सा माना जाता है : संजय सरावगी‎
  • ‎भारत की राजनीति में के लिए बड़ा दिन, लेकिन बिहार के लिए सबसे बड़ा : संजय सरावगी

BJP Nitin Naveen: ‎पटना। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन (Executive Chairman Nitin Naveen) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज अपना नामांकन दाखिल (He filed his nomination for the post of national president today.) किया। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी इसे BJP में नए युग की शुरुआत बता रहे हैं।

‎भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी (BJP State President Sanjay Sarawagi) ने आज कहा कि आज का दिन पार्टी के हर कार्यकर्ता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें: IND vs NZ 3rd ODI: विराट कोहली ने इंदौर वनडे में अपने शतक के साथ कई रिकॉर्ड बनाए, सहवाग और सचिन को पीछे छोड़ा

‎उन्होंने कहा कि BJP एक मजबूत संगठनात्मक ढांचे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करने वाली पार्टी है। पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आज नामांकन हुआ और मंगलवार को इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी, और BJP को नया अध्यक्ष मिलेगा। यह पूरे संगठन के लिए गर्व का पल होगा।

यह भी पढ़ें: Elon Musk ने किया बड़ा ऐलान, एक आर्टिकल लिखने पर दे रहे ₹9 करोड़ रुपये का इनाम

‎उन्होंने कहा, “BJP न किसी एक जाति की बल्कि एक परिवार की पार्टी है। यह पल BJP की आंतरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने की नीति का बड़ा उदाहरण है। एक समर्पित कार्यकर्ता का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पूरे संगठन के लिए सम्मान की बात है।”

BJP Nitin Naveen: नितिन नवीन के रूप में BJP में एक नए युग की शुरुआत : संजय सरावगी (Photo: BJP Whatsapp Media)

‎उन्होंने कहा कि वंशवाद की राजनीति में, सिर्फ परिवार के सदस्यों को ही चुना जाता है जबकि BJP का हर कार्यकर्ता BJP परिवार का हिस्सा माना जाता है।

‎उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रक्रिया BJP की उस परंपरा को दिखाती है जिसमें मेहनत और समर्पण के दम पर कोई भी कार्यकर्ता शीर्ष पद तक पहुंच सकता है।

‎बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने विश्वास जताते हुए कहा कि नितिन नवीन, जो कार्यकर्ताओं के चहेते हैं, पार्टी के एक मजबूत और काबिल राष्ट्रीय अध्यक्ष साबित होंगे। वे पटना (Patna) के रहने वाले हैं, जिससे हमारी खुशी और भी बढ़ जाती है।

‎उन्होंने कहा, “आज का दिन भारत की राजनीति में बड़ा दिन है लेकिन बिहार के लिए सबसे बड़ा दिन है। यह पल देश की राजनीति के लिए एक ऐतिहासिक पल है।”

यह भी पढ़ें: CTET 2026 Exam 8 फरवरी को: Exam शहर और एडमिट कार्ड पर अपडेट

यह भी पढ़ें: BMC Election में जीत के बावजूद, BJP ‘नाखुश’ है, लेकिन क्यों? अंदरूनी समीक्षा शुरू हो गई है

यह भी पढ़ें: Patna NEET Student Rape Death: पीड़ित की मां ने कहा-उसे फांसी दो, प्रशांत किशोर पीड़ित परिवार से मिले

Share This Article
Leave a comment
श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर फिर लगाई आग, फोटो तेजी से Viral Salman Khan की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला, धोनी हुए शामिल श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर लगाई आग फोटो वायरल