नोएडा में ‘द स्टार्टअप फ्यूजन’ की फाउंडर शांभवी झा ने किया ‘वूमेन हू बिल्ड’ मीटअप का भव्य आयोजन

youthjagran
2 Min Read

नोएडा। दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) की महिला संस्थापकों, इनोवेटर्स और नेतृत्वकर्ताओं को एक साझा और सशक्त मंच देने के उद्देश्य से ‘द स्टार्टअप फ्यूजन’ द्वारा नोएडा सेक्टर 63 (Noida Sector 63) स्थित होटल मैजेस्टिक बे में ‘वूमेन हू बिल्ड’ मीटअप के पहले संस्करण का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ‘द स्टार्टअप फ्यूजन’ की फाउंडर शांभवी झा ने किया।  शांभवी झा ने कहा,’कि उद्यमिता का सफर अक्सर अकेलापन और दबाव से भरा होता है,खासकर महिला संस्थापकों के लिए। इसी दूरी को पाटने और वास्तविक सहयोगात्मक नेटवर्क तैयार करने के लिए ‘द स्टार्टअप फ्यूजन’ के अंतर्गत इस मीटअप (Meetup) की नींव रखी गई’।

कार्यक्रम में पैनल चर्चा का आयोजन 2 चरणों में किया गया। जिसमें वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। पहला ‘द ग्राउंडेड फाउंडर’ दूसरा ‘हीलिंग द लीडर’। पैनलिस्ट्स ने कहा,’कि जब एक लीडर मानसिक रूप से मजबूत और स्वस्थ होती है,तभी वह एक सफल और टिकाऊ संगठन का निर्माण कर सकती है। पैनल चर्चा में अपने-अपने क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया,जिनमें डॉ.शिवानी खेतान,प्रियंका राव, डॉ.दीप्ति नायर नेगी और महक डी.खन्ना प्रमुख रहीं।

‘स्पॉटलाइट सेशन’: महिलाओं के काम और पहचान को मिला मंच। इस विशेष सेशन में उपस्थित महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए खुला मंच प्रदान किया गया,जहाँ प्रत्येक प्रतिभागी ने अपने सफर,उद्यम और समाज व उद्योग में अपने योगदान की कहानी साझा की। कार्यक्रम में आने के लिए शांभवी झा ने सभी वक्ताओं और प्रतिभागियों का आभार जताया और घोषणा की कि ‘द स्टार्टअप फ्यूजन’ आने वाले समय में एनसीआर सहित देश के प्रमुख शहरों में ऐसे प्रभावशाली मीटअप्स और मेंटरशिप इनिशिएटिव्स का विस्तार करेगा।

यह भी पढ़ें : Bihar Politics: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का प्रदर्शन, बिहार-बंगाल समेत 5 राज्यों में फिर चुनाव की मांग

यह भी पढ़ें : Tejashwi Yadav का बड़ा दावा: बिहार और बंगाल में फिर हों चुनाव, Election Commission पर उठाए गंभीर सवाल

Share This Article
Leave a comment
Saif-Kareena की ये तस्वीरें हुईं वायरल! समंदर किनारे दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री सोनम कपूर ने शर्ट के बटन खोलकर बेबी बंप फ्लॉन्ट किया श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर फिर लगाई आग, फोटो तेजी से Viral Salman Khan की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला, धोनी हुए शामिल श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर लगाई आग फोटो वायरल