CTET Admit Card 2026 Download: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) आज, 5 फरवरी 2026 को किसी भी समय CTET एडमिट कार्ड 2026 (CTET Admit Card 2026) कार्ड जारी। जिन उम्मीदवारों ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट फरवरी 2026 के लिए आवेदन किया है, वे अपना हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे। डायरेक्ट लिंक और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहां दिया गया है।
CTET Exam 2026 Admit Card Download Link
CTET परीक्षा कब होगी?
CTET 2026 परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोनों दिन दो शिफ्ट में होगी, जो इस प्रकार हैं:
पहली शिफ्ट: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक
अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती हो तो क्या करें?
अगर उम्मीदवार के ई-एडमिट कार्ड में नाम, फोटो, सिग्नेचर या किसी अन्य जानकारी में कोई गलती पाई जाती है, और यह कन्फर्मेशन पेज से मेल नहीं खाता है, तो उम्मीदवार को तुरंत CTET यूनिट से संपर्क करना चाहिए ताकि समय पर सुधार किया जा सके।
CTET एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
CTET एडमिट कार्ड 2026 जारी होने के बाद, उम्मीदवार नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर LATEST NEWS सेक्शन में उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन डालें।
स्टेप 4: CTET एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे ध्यान से चेक करें।
स्टेप 5: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एग्जाम सेंटर के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
CTET एडमिट कार्ड 2026 डायरेक्ट लिंक, डाउनलोड करने के स्टेप्स, एग्जाम गाइडलाइंस और एग्जाम के दिन के निर्देशों से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग को रिफ्रेश करते रहें।
यह भी पढ़ें: RJD: देश का हर दूसरा व्यक्ति OBC है लेकिन यहाँ संसद में कितने OBC हैं: राजद सांसद संजय यादव
यह भी पढ़ें: RJD: लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव सहित राजद नेताओं ने शब-ए-बारात की मुबारकबाद दी
यह भी पढ़ें:T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलेगा


