India vs South Africa 3rd ODI: इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 78 रन से हराया, सीरीज किया अपने नाम

280
India-vs-South-Africa-3rd-ODI

IND 296/8 (50)
RSA 218 (45.5)
India won by 78 runs
PLAYER OF THE MATCH: Sanju Samson
PLAYER OF THE SERIES: Arshdeep Singh

India vs South Africa 3rd ODI: इंडिया और साउथ अफ्रीका (IND vs SA 3rd ODI) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला गया। इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 78 रन से हराकर दूसरी बार साउथ अफ्रीका की धरती पर सीरीज जीती।

297 रनों का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 218 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टोनी डी ज़ोरज़ी (Tony de Zorzi) ने सर्वाधिक 81 रन बनाए। वहीं इंडिया की तरफ से अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने 4 विकेट लिए।

टॉस हारने के बाद टीम इंडिया ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 296 रन बनाए। इंडिया (India) की तरफ से संजू सैमसन (sanju samson) ने 114 बॉल पर 108 रनों की शतकीय पारी खेली। संजू ने वनडे करियर का पहला शतक जमाया और तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने 77 बॉल पर 52 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 116 रन की साझेदारी हुई। रिंकू ने 38 रन बनाए।

इंडिया (India) की तरफ से रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को वनडे में डेब्यू करने का मौका मिला। तीसरे वनडे में इंडिया (India) ने प्लेइंग-11 में बदलाव किया।

रुतुराज गायकवाड़ उंगली की चोट के चलते प्लेइंग-11 से बाहर है। वहीं, कुलदीप यादव को रेस्ट दिया गया है और उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला है।

पहले वनडे मैच में इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराया था। वहीं, दूसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका ने दमदार वापसी करते हुए 8 विकेट से मैच जीतकर सीरीज में बराबरी की थी।

बता दें कि इंडियन टीम ने आखिरी बार अफ्रीकी सरजमीं पर विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में साल 2018 में पहली वनडे सीरीज जीती थी। हालांकि, पार्ल के बोलैंड पार्क मैदान पर मेजबानों के खिलाफ इंडिया का रिकॉर्ड खराब है। इस मैदान पर इंडिया ने कुल 5 वनडे खेले है, जिसमें 2 साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए हैं। इन दोनों में इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। साल 2003 में इस मैदान पर इंडिया ने नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत हासिल की थी।

इंडिया और साउथ अफ्रीका के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की तो दोनों टीमों के बीच कुल 93 वनडे मैच खेले गए है, जिसमें इंडिया ने 39 बार जीत हासिल की और साउथ अफ्रीका ने 51 वनडे मैच जीते है, जबकि 3 मैच का नतीजा नहीं निकल सका। ऐसे में वनडे में साउथ अफ्रीका का इंडिया के खिलाफ पलड़ा भारी है।

दक्षिण अफ्रीका में द्विपक्षीय वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा बार 4+ विकेट लेने वाले मेहमान गेंदबाज
2 – कीथ आर्थरटन (वेस्टइंडीज, 1998/99)
2 – ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया, 2001/02)
2 – युजवेंद्र चहल (इंडिया, 2017/18)
2-कुलदीप यादव (इंडिया, 2017/18)
2 – अर्शदीप सिंह (इंडिया, 2023/24)

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा बार 4+ विकेट लेने वाले इंडियन
3- युजवेंद्र चहल
3-कुलदीप यादव
2-सुनील जोशी
2- अनिल कुंबले
2- अर्शदीप सिंह

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में इंडियन गेंदबाजों की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
5/37 – अर्शदीप सिंह, जोहान्सबर्ग, 2023
4/27 – वेंकटेश प्रसाद, मुंबई डब्ल्यूएस, 1996
4/27 – आवेश खान, जोहान्सबर्ग, 2023
4/29 – मुनाफ पटेल, जोहान्सबर्ग, 2011
4/30 – अर्शदीप सिंह, पार्ल, 2023

एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक वनडे जीत
30 – 2003 में ऑस्ट्रेलिया
27 – 2023 में भारत
26 – 1999 में ऑस्ट्रेलिया
25 – 1996 में दक्षिण अफ्रीका
25 – 2000 में दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका में IND vs SA द्विपक्षीय वनडे सीरीज के परिणाम
1992/93: दक्षिण अफ्रीका 5-2 से जीता।
2006/07: दक्षिण अफ्रीका ने 4-0 से जीत हासिल की।
2010/11: दक्षिण अफ्रीका 3-2 से जीता।
2013/14: दक्षिण अफ्रीका 2-0 से जीता।
2017/18: इंडिया 5-1 से जीता।
2021/22: दक्षिण अफ्रीका 3-0 से जीता।
2023/24: इंडिया 2-1 से जीता।

IND vs SA 3rd ODI Playing 11: इंडिया और साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11

इंडिया (India)- केएल राहुल (कप्तान), रजत पाटीदार, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार।

दक्षिण अफ्रीका (South Africa)- एडन मार्करम (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, रीजा हेंड्रिक्स, रासी वान डर डसन, हेनरिक क्लासन, डेविड मिलर, वायन मुल्डर, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, लिजाद विलियमस, ब्युरन हेंडिक्स।

यह भी पढ़ें :

New Covid-19 Variant In India: इंडिया में तेजी से फैल रहा कोविड का नया वैरिएंट JN.1, डॉक्टर ने कहा अपनाएं ये 5 तरीके

National Sports Awards: राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों एलान, Mohammed Shami समेत 26 खिलाड़ियों को Arjuna Award; सात्विक-चिराग को खेल रत्न

IPL 2024 CSK Full Squad: CSK ने IPL के नीलामी में 6 खिलाड़ी खरीदे, देखें टीम की फाइनल लिस्ट

IND vs SA 2nd ODI 2023: South Africa ने India को 8 विकेट से हराया, 3 मैच की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी की

IPL Auction 2024: मिचेल स्टार्क बने अब तक के सबसे IPLमहंगे खिलाड़ी, 24.75 करोड़ में KKR ने खरीदा, कौन कितने में बिका पूरी सूची

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here