UP-Bihar MLC Election: BJP ने जारी की यूपी-बिहार के विधान परिषद उम्मीदवारों की लिस्ट, शाहनवाज हुसैन का काटा पत्ता

Youth Jagran
5 Min Read

UP-Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए BJP ने अपने उम्मीदवारों के नामों शनिवार को ऐलान किया। भाजपा ने पूर्व मंत्री मंगल पांडेय (Former minister Mangal Pandey) समेत 3 नेताओं को MLC चुनाव का टिकट दिया। मंगल पांडेय (Mangal Pandey) के अलावा अनामिका सिंह (Anamika Singh) और लाल मोहन गुप्ता (Lal Mohan Gupta) को विधान परिषद भेजा जाएगा। मंगल पांडेय बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं और अभी MLC हैं। BJP ने मंगल पांडेय पर दोबारा भरोसा जताया है। वहीं, अनामिका सिंह BJP की प्रवक्ता हैं। लालू मोहन गुप्ता मुंगेर में भाजपा के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। हालांकि, मौजूदा MLC शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) को BJP दोबारा विधान परिषद नहीं भेज रही है। इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया गया है। राजनीतिक गलियारे में इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि शाहनवाज को पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 लड़ा सकती है।

बिहार में विधान परिषद की 11 सीटों पर इस महीने चुनाव होने वाला है। नामांकन की आखिरी तारीख 11 मार्च है। NDA से 6 तो महागठबंधन से 5 उम्मीदवारों की जीत तय मानी जा रही है। BJP ने शनिवार को MLC चुनाव के लिए 3 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया, जबकि एक सीट पार्टी ने हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के संतोष सुमन को दी है। इसके अलावा NDA से JDU से 2 उम्मीदवारों के MLC बनेंगे, इनमें से एक CM नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) हैं। उन्होंने अपना नामांकन कर दिया है।

विधान परिषद में बढ़ेगी महागठबंधन के सदस्यों की संख्या
आगामी चुनाव के बाद विधान परिषद में महागठबंधन की ताकत बढ़ जाएगी। जिन 11 सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं, उनमें से अभी 8 NDA तो 3 महागठबंधन के MLC हैं। जबकि आगामी चुनाव के बाद महागठबंधन के MLC की संख्या 2 और बढ़ जाएगी। जबकि NDA के 8 से घटकर 6 हो जाएंगे।

आप को बता दे की MLC चुनाव जीतने के लिए एक उम्मीदवारों के पास 22 विधायकों का समर्थन होना जरूरी है। बिहार विधानसभा में महागठबंधन के विधायकों की संख्या 114 है, जबकि NNDA के पास 128 विधायकों का समर्थन है। इस आधार पर महागठबंधन 5 तो NDA 6 सीटें जीतने में कामयाब रहेगा।

BJP के उत्तर प्रदेश उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश के लिए BJP ने 7 उम्मीदवार घोषित किए हैं जिसमें BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल का नाम शामिल है। शामली जिले के रहने वाले मोहित पूर्व में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके अलावा BJP ने जिन नामों का उत्तर प्रदेश से ऐलान किया है उनमें विजय बहादुर पाठक, डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, धर्मेंद्र सिंह, रामतीरथ सिंघल और संतोष सिंह का नाम शामिल हैं।

UP-Bihar MLC Election: BJP ने जारी की यूपी-बिहार के विधान परिषद उम्मीदवारों की लिस्ट, शाहनवाज हुसैन का काटा पत्ता

उत्तर प्रदेश में मोहसिन रजा को नहीं मिला टिकट
विजय बहादुर पाठक, महेंद्र सिंह और अशोक कटारिया को सरकार ने फिर से मौका दिया है. महेंद्र सिंह योगी सरकार में मंत्री रह चुके हैं. काशी के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह BJP के सह मीडिया प्रभारी हैं, जो पहली बार MLC बने हैं। जिनको इस बार टिकट नहीं मिला है उनमें मोहसिन रज़ा, बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, अशोक धवन के नाम शामिल हैं। 11 मार्च को उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के नामांकन की अंतिम तिथि है।

21 मार्च को होगी वोटिंग
मिली जानकारी के अनुसार बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए 11 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन होगा, जबकि 14 मार्च को नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी Date है। इन 11 सीटों के लिए 21 मार्च को सभी सीटों पर वोटिंग होगी। इसी दिन शाम से काउंटिंग शुरू होगी, जो 23 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें :–

Congress First List: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहली लिस्ट जारी की, देखिए राहुल गांधी कहा से चुनाव लड़ेंगे

Bihar Politics: बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए महागठबंधन ने जारी की 5 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए किस किस का नाम है

Mahashivratri 2024 Wishes: महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर अपनों को दें शुभकामनाएं संदेश, यहाँ मिलेगा Top SMS, Message, कोट्स

Share This Article
Follow:
Youth Jagran is your news, entertainment, and music-fashion website, and web stories. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.
Leave a comment
हनुमान जी की पूजा करने के कई तरीके हैं जय श्री कृष्ण जी मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर लगाई आग मोनालिसा फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर लगाई आग Happy Mother’s Day 2025