RJD MLC News: RJD के नव निर्वाचित MLC सुनील कुमार सिंह और सोनू राय का भव्य स्वागत, तेजस्वी यादव ने दी बधाई

पटना में RJD के नव निर्वाचित MLC सुनील कुमार सिंह और सोनू राय का तेजस्वी यादव की मौजूदगी में स्वागत, सदन में पार्टी की आवाज बुलंद करने का संकल्प।

3 Min Read
सुनील कुमार सिंह और सोनू राय के विधान पार्षद निर्वाचित होने पर राजद कार्यालय में सम्मान समारोह
  • Highlight
  • राष्ट्रीय जनता दल के नव निर्वाचित विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह और सोनू राय का पटना में सम्मान किया गया।
  • नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने दोनों नेताओं का स्वागत किया।
  • दोनों नेताओं ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सदन में पार्टी की विचारधारा को मजबूती से रखने का भरोसा दिया।
  • कार्यक्रम में राजद के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
  • यह सम्मान समारोह बिहार की राजनीति में राजद की संगठनात्मक एकजुटता का संदेश माना जा रहा है।

सुनील कुमार सिंह और सोनू राय के विधान पार्षद निर्वाचित होने पर राजद कार्यालय में सम्मान समारोह

RJD MLC News: पटना, 20 जून 2026: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नव निर्वाचित विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह और सोनू राय का शुक्रवार को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने दोनों नेताओं को शाल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह के दौरान नव निर्वाचित विधान पार्षदों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सदन के भीतर राष्ट्रीय जनता दल की विचारधारा, नीतियों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने पार्टी द्वारा जताए गए विश्वास को अपनी जिम्मेदारी बताते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी नेताओं ने दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सफल राजनीतिक कार्यकाल की कामना की। समारोह में राजद के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

राजद नेताओं ने कहा कि पार्टी लगातार सामाजिक न्याय, विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है तथा नए विधान पार्षदों के सदन में पहुंचने से इन मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें : Eetha Movie: श्रद्धा कपूर का धमाकेदार अवतार! ‘नाचते हुए मरी, तो मिसाल बन जाऊंगी’ डायलॉग ने मचाई सनसनी, सोशल मीडिया पर छाया ‘ईथा’ का टीजर

यह भी पढ़ें : Khan Sir News: कोचिंग फायरिंग केस में बढ़ीं खान सर की मुश्किलें, FIR में नाम जुड़ा, पुलिस जांच तेज

यह भी पढ़ें :Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड पर भड़के RJD प्रवक्ता अरुण यादव, बोले- ‘स्वास्थ्य व्यवस्था की खुल गई पोल’, ₹25 लाख मुआवजे की मांग

यह भी पढ़ें : RJD: बिहार में पशु व्यापारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर RJD का बड़ा कदम, DGP विनय कुमार से मिले विधायक कारी शौहेब

यह भी पढ़ें : PM Modi विदेश दौरों में पत्रकारों के सवाल क्यों नहीं लेते? नॉर्वे से जर्मनी तक उठे सवाल, जानिए पूरा विवाद

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version