Tejashwi Yadav के सामने मधुबनी जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव RJD में शामिल, बिहार राजनीति में बढ़ी चर्चा

Bihar Politics: मधुबनी जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव ने तेजस्वी यादव की मौजूदगी में राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। पटना में आयोजित कार्यक्रम में RJD नेताओं ने उनका स्वागत किया।

4 Min Read
मधुबनी जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव ने थामा RJD का दामन, तेजस्वी यादव ने दिलाई सदस्यता
  • Highlight
  • मधुबनी जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव ने राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की।
  • नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मौजूदगी में पटना में हुआ सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम।
  • बिंदु गुलाब यादव ने कहा कि लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के विचारों से प्रभावित होकर RJD से जुड़ी हैं।
  • तेजस्वी यादव ने भ्रष्टाचार, महंगाई और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर संघर्ष का आह्वान किया।
  • राजनीतिक जानकार इसे मिथिलांचल क्षेत्र में RJD की मजबूती के रूप में देख रहे हैं।

Bihar Politics: पटना, 21 जून 2026: बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत मधुबनी जिला परिषद की अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सदस्यता ग्रहण कर ली। पटना में आयोजित कार्यक्रम में राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की उपस्थिति में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली।

इस अवसर पर राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष रिंकू यादव, पूर्व विधायक डॉ. अनवर आलम, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : RJD MLC News: RJD के नव निर्वाचित MLC सुनील कुमार सिंह और सोनू राय का भव्य स्वागत, तेजस्वी यादव ने दी बधाई

सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में बदलाव लाने के लिए सभी सामाजिक और राजनीतिक ताकतों को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने भ्रष्टाचार, बढ़ती महंगाई, कानून-व्यवस्था की चुनौतियों, महिलाओं के खिलाफ अपराध और गरीबों से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष को और मजबूत बनाने की आवश्यकता बताई।

वहीं, बिंदु गुलाब यादव ने कहा कि वे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सामाजिक न्याय की विचारधारा और तेजस्वी यादव के संघर्ष तथा जनहित के कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में सामाजिक न्याय और जनसरोकारों की राजनीति को और मजबूती मिलेगी।

राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि सदस्यता ग्रहण के दौरान तेजस्वी यादव और प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने बिंदु गुलाब यादव को सदस्यता रसीद प्रदान की। साथ ही पार्टी का प्रतीक हरा गमछा, टोपी और लालू प्रसाद यादव के संघर्ष एवं योगदान पर आधारित पुस्तक ‘गोपालगंज टू रायसीना’ भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिंदु गुलाब यादव के पार्टी में शामिल होने से मिथिलांचल क्षेत्र में राजद को संगठनात्मक मजबूती मिल सकती है।

(एजाज अहमद ) प्रदेश प्रवक्ता, राष्ट्रीय जनता दल,बिहार

यह भी पढ़ें : Eetha Movie: श्रद्धा कपूर का धमाकेदार अवतार! ‘नाचते हुए मरी, तो मिसाल बन जाऊंगी’ डायलॉग ने मचाई सनसनी, सोशल मीडिया पर छाया ‘ईथा’ का टीजर

यह भी पढ़ें : Khan Sir News: कोचिंग फायरिंग केस में बढ़ीं खान सर की मुश्किलें, FIR में नाम जुड़ा, पुलिस जांच तेज

यह भी पढ़ें :Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड पर भड़के RJD प्रवक्ता अरुण यादव, बोले- ‘स्वास्थ्य व्यवस्था की खुल गई पोल’, ₹25 लाख मुआवजे की मांग

यह भी पढ़ें : RJD: बिहार में पशु व्यापारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर RJD का बड़ा कदम, DGP विनय कुमार से मिले विधायक कारी शौहेब

यह भी पढ़ें : PM Modi विदेश दौरों में पत्रकारों के सवाल क्यों नहीं लेते? नॉर्वे से जर्मनी तक उठे सवाल, जानिए पूरा विवाद

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version