Nitish Kumar: Patna: पटना में बिहार के दिग्गज नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शकुनी चौधरी (ormer Health Minister Shakuni Chaudhary) के 90वें जन्मदिन के मौके पर उनके आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) खुद शकुनी चौधरी को बधाई देने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने न सिर्फ शकुनी चौधरी का हालचाल पूछा, बल्कि उनके बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary) की भी खूब तारीफ की। नीतीश कुमार ने शकुनी चौधरी से कहा कि उनका बेटा सम्राट चौधरी बहुत अच्छा काम कर रहा है और राजनीति में बहुत आगे जाएगा।
#बिहार CM नीतीश कुमार ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शकुनी चौधरी के 90वें जन्मदिन पर उनके आवास पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डिप्टी CM सम्राट चौधरी के कामकाज की जमकर सराहना की और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की भविष्यवाणी करते हुए शकुनी चौधरी के सामने ही आशीर्वाद दिया। #NitishKumar pic.twitter.com/eAiglNSknD
— Youth Jagran (@youthjagran) January 4, 2026
पिता के सामने बेटे की तारीफ
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शकुनी चौधरी का जन्मदिन यादगार बना दिया। उन्होंने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रशासनिक और राजनीतिक कौशल की तारीफ करते हुए कहा कि उनका काम करने का तरीका काबिले तारीफ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सम्राट चौधरी में और आगे बढ़ने की अपार क्षमता है।
आज सरकारी आवास पर पूज्य पिताजी श्री शकुनी चौधरी जी के 90वें जन्मदिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी, मा. प्रदेश अध्यक्ष श्री @sanjay_saraogi जी, मा. केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह जी समेत सभी सम्मानित नेतागण, कार्यकर्तागण और जनता-जनार्दन ने शुभकामनाएँ दीं। pic.twitter.com/m8blR3HOgY
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) January 4, 2026
बिहार की राजनीति के ‘भीष्म पितामह’ शकुनी
शकुनी चौधरी की गिनती बिहार के प्रमुख नेताओं में होती रही है। लालू यादव के शासनकाल में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शकुनी चौधरी एक ताकतवर नेता के तौर पर जाने जाते थे। उनके 90वें जन्मदिन पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे।
जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए गणमान्य लोग जुटे
इस मौके पर न सिर्फ मुख्यमंत्री बल्कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई प्रमुख लोगों ने भी शकुनी चौधरी को लंबी उम्र की शुभकामनाएं दीं। सम्राट चौधरी ने अपने पिता का आशीर्वाद लेते हुए इस पल को अपने जीवन का सबसे भावुक और प्रेरणादायक पल बताया। इस मौके पर मिट्टी के दीये जलाए गए और गुब्बारे छोड़े गए।
यह भी पढ़ें: Neha Singh Rathore: नेहा सिंह राठौर पति हिमांशु के साथ हजरतगंज थाने पहुंचीं; जानिए उन्होंने क्या कहा
यह भी पढ़ें: Bihar Politics: तेजस्वी 5 जनवरी को पटना लौटेंगे, इन नेताओं पर होगी कार्रवाई
यह भी पढ़ें: BPSC AEDO परीक्षा रद्द, 14 जनवरी के पेपर को छोड़कर
यह भी पढ़ें: Shweta Tiwari: की अदाओं के आगे बेटी फेल, फोटो Social Media पर तेजी से Viral हो रही है
