Priyanka Chopra: चाहे प्रियंका चोपड़ा भारत में हों या विदेश में, उनके लिए लोगों की दीवानगी कम नहीं होती। एक गाने के बोल हैं जिसमें प्रियंका चोपड़ा का नाम आ रहा है। ऐसे में प्रियंका के पति निक जोनास (husband Nick Jonas) खुद को इस पर वीडियो बनाने से कैसे रोक सकते थे? उन्होंने सोशल मीडिया (social media) पर प्रियंका के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस अपने पति को किस करती नज़र आ रही हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस को निक और प्रियंका का ये अंदाज़ बहुत पसंद आ रहा है।
निक प्रियंका के दीवाने हैं
निक जोनास सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं और अगर प्रियंका से जुड़ी कोई बात आती है तो वह उसे शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाते। वायरल वीडियो में जो गाना बज रहा है, वह पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का है। इस गाने का नाम सेनोरीटा है। जो सोशल मीडिया पर बहुत पॉपुलर है और अब यह निक जोनास की लिस्ट में भी शामिल हो गया है। वीडियो शेयर करते हुए निक ने लिखा – आप लोगों ने इस प्रियंका वाली लाइन के साथ सच में कमाल कर दिया है।
फैंस ने कमेंट किए
निक की इस पोस्ट पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- निक जीजू पीसी के सबसे बड़े फैन हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- लगातार 4 वीडियो में उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी से कितना प्यार करते हैं। निक सिर्फ ग्रीन फ्लैग नहीं हैं, वह पूरा ग्रीन फॉरेस्ट हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में निक ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह प्रियंका के बेबी डांस धीरे-धीरे पर वाइब करते नज़र आए थे। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आई थीं। जहां उन्होंने सुनील ग्रोवर के साथ यह गाना गाया था। तब से यह गाना सोशल मीडिया पर बहुत पॉपुलर हो गया है। लोग धड़ल्ले से वीडियो बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें: RJD: शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय का केक काटकर 68 वां जन्मदिन मनाया
यह भी पढ़ें: ChatGPT और Grok जैसे टूल्स से ये 6 सवाल कभी न पूछें, वरना आपको पछताना पड़ेगा
यह भी पढ़ें: Saurabh Dwivedi: 12 साल बाद, सौरभ द्विवेदी ने लल्लनटॉप से इस्तीफ़ा दे दिया
यह भी पढ़ें: Bihar Politics: तेजस्वी 5 जनवरी को पटना लौटेंगे, इन नेताओं पर होगी कार्रवाई
