Home IPL IPL 2024 GT vs MI: IPL 2024 के 5वें मैच में गुजरात...

IPL 2024 GT vs MI: IPL 2024 के 5वें मैच में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 6 रन से हराया, गुजरात अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंचा

GT vs MI

GT 168/6 (20)
MI 162/9 (20)
Gujarat Titans won by 6 runs
PLAYER OF THE MATCH: Sai Sudharsan

IPL 2024 GT vs MI: IPL 2024 के पांचवें मैच में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 6 रन से हराया। गुजरात टाइटंस ने जीत के साथ इस टूर्नामेंट में आगाज किया। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 168 रन बनाए थे। 169 के जवाब में मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी। गुजरात टाइटंस इस जीत के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई। गुजरात टाइटंस के खाते में 2 अंक हैं और नेट रनरेट 0.300 का है। गुजरात टाइटंस दूसरा मुकाबला 26 मार्च को CSK के साथ एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेलेगी जबकि मुंबई इंडियंस 27 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) से उनके घरेलू मैदान पर भिड़ेगी।

आखिरी ओवर में उमेश यादव ने मैच का रुख बदला
मुंबई इंडियंस के तरफ से 7वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हार्दिक पांड्या आए जिन्होंने 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 11 रन बनाए। 150 रन के स्कोर पर टीम को 7वां झटका गेरॉल्ड कोएत्जी के रूप में लगा जो सिर्फ 1 रन बना सके। आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 19 रन की जरूरत थी। हार्दिक पांड्या ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए पहली गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर चौका मारा, लेकिन तीसरी गेंद पर राहुल तेवतिया ने उन्हें कैच आउट कर दिया। अब मुंबई इंडियंस को 3 गेंदों में 9 रन की जरूरत थी। 10वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए पीयूष चावला आए जिन्हें चौथी गेंद पर उमेश यादव ने आउट कर दिया। 5वीं गेंद पर जसप्रीत बुमराह क्रीज पर पहुंचे जिन्होंने 1 रन पूरा किया। वहीं, आखिरी गेंद पर शम्स मुलानी 1 रन बनाया।

169 रनों का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की खराब शुरुआत हुई।मुंबई को पहला झटका पहले ओवर की चौथी गेंद पर लगा। ईशान किशन जीरो पर आउट हो गए। हालांकि, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए नमन धीर ने रोहित शर्मा के साथ मुंबई इंडियंस को अच्छी शुरुआत दिलाई। मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका 30 रन के स्कोर पर लगा। अजमतुल्लाह उमरजई ने उन्हें तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट (LBW out) किया। वह 10 गेंदों में 20 रन बनाए। इसके बाद मुंबई को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए डेवॉल्ड ब्रेविस और रोहित के बीच 77 रन की पार्टनरशिप (Partnership) हुई। मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के रूप में 107 रनों के स्कोर पर लगा। उन्हें साई किशोर ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट (LBW out) किया। रोहित 29 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 43 रन बनाए।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बाद बल्लेबाजी करने के लिए आए तिलक वर्मा भी आक्रामक अंदाज में खेलते नजर आए। उतिलक ने 19 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 25 रन बनाए। ब्रेविस और वर्मा के बीच चौथे विकेट के लिए 22 रन की पार्टनरशिप (Partnership) हुई। ब्रेविस 46 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 38 गेंदों का सामना किया और 2 चौके और 3 छक्के लगाए। 18वें ओवर में टीम को जीत के लिए 36 रन की जरूरत थी। कप्तान हार्दिक पांड्या ने डेविड पर भरोसा जताया। मोहित शर्मा के खिलाफ उन्होंने आक्रामक रूख अख्तियाकर करते हुए ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाया। इसके बाद तीसरी और चौथी गेंद पर 2-2 रन लिए। 5वीं गेंद पर उन्हें कोई रन नहीं मिला। आखिरी गेंद पर मोहित शर्मा ने टिम डेविड को आउट कर दिया। वह 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। गुजरात के लिए अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन और मोहित शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। वहीं, साई किशोर को 1 सफलता मिली।

यह भी पढ़ें :–

IPL 2024 RR vs LSG: IPL 2024 के चौथे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 रन से हराया, राजस्थान अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा

Holika Dahan 2024 Wishes, Quotes: छोटी होली पर अपनों को भेजें शुभकामनाएं संदेश

IPL 2024 KKR vs SRH: IPL 2024 के तीसरे मैच में Kolkata Knight Riders ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रन से हराया

IPL 2024 PBKS vs DC: IPL 2024 के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब किंग्स ने 4 विकेट से हराया

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version