Home IPL IPL 2024 KKR vs SRH: IPL 2024 के तीसरे मैच में Kolkata...

IPL 2024 KKR vs SRH: IPL 2024 के तीसरे मैच में Kolkata Knight Riders ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रन से हराया

KKR vs SRH

KKR 208/7 (20)
SRH 204/7 (20)
Kolkata Knight Riders won by 4 runs
PLAYER OF THE MATCH : Andre Russell

IPL 2024 KKR vs SRH: IPL 204 का तीसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens in Kolkata) में खेला गया। KKR ने SRH को 4 रन से हराया।

IPL 2024 KKR vs SRH: IPL 2024 के तीसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 4 रन से हराया। शनिवार को खेले गए मुकाबले में KKR ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 208 रन बनाए। 209 रनों के जवाब में पैट कमिंस की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी। KKR ने इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरूआत जीत के साथ की। अब टीम का सामना 29 मार्च को RCB से बेंगलुरू में होगा।

209 रनों का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की शुरूआत शानदार हुई थी। मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के बीच पहले विकेट के लिए 60 रन की पार्टनरशिप (Partnership) हुई। हर्षित राणा ने अग्रवाल को छठे ओवर की तीसरी गेंद पर कैच आउट कराया। वह 21 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 32 रन बनाएं। वहीं, अभिषेक शर्मा ने भी 32 रन बनाएं। उन्हें आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने अपना शिकार बनाया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए राहुल त्रिपाठी और एडेन मार्करम के बीच तीसरे विकेट के लिए 36 रन की पार्टनरशिप हुई। मार्करम 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, राहुल 20 रन बनाएं।

15 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का स्कोर 4 विकेट पर 128 रन था। तब क्लासेन 18 रन और अब्दुल समद 2 रन बनाकर क्रीज पर थे। 17वें ओवर में समद बाउंड्रीज के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। वह 15 रन बना सके। 17 ओवर के बाद स्कोर 5 विकेट पर 149 रन था। फिर शाहबाज अहमद बैटिंग के लिए आए। आखिरी 3 ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 60 रन की जरूरत थी। 18वें ओवर में क्लासेन-शाहबाज ने गीयर बदला और इस ओवर में 21 रन बटोरे। यह ओवर वरुण चक्रवर्ती ने किया था। इसके बाद 19वें ओवर में मिचेल स्टार्क गेंदबाजी के लिए आए और उनके ओवर में क्लासेन-शाहबाज ने 26 रन बटोरे। क्लासेन ने 25 गेंद पर अर्धशतक भी पूरा किया। आखिरी ओवर में 13 रन की जरूरत थी और हर्षित राणा गेंदबाजी के लिए आए।

आखिरी ओवर में मैच हुआ रोमांच
20वें ओवर की पहली गेंद पर क्लासेन ने छक्का जड़ा।
दूसरी गेंद पर क्लासेन ने 1 रन लिया।
तीसरी गेंद पर हर्षित ने शाहबाज (16) को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराया।
चौथी गेंद पर नए बल्लेबाज यानसेन ने 1 रन लिया।
5वीं गेंद पर हर्षित ने क्लासेन को सुयश के हाथों कैच कराया। क्लासेन ने 29 गेंद में 8 छक्के की मदद से 63 रनों की पारी खेली।
आखिरी गेंद पर 5 रन चाहिए थे और स्ट्राइक पर कमिंस थे। हालांकि, स्लोअर वन पर कमिंस शॉट से चूक गए और कोलकाता ने 4 रन से मैच जीत लिया।

हेनरिक क्लासेन ने खेली 63 रनों की शानदार पारी
इस मुकाबले में हेनरिक क्लासेन (heinrich classen) ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। उन्होंने 217.24 के स्ट्राइक रेट से 8 छक्के लगाए। हालांकि, वह टीम को जीत नहीं दिला सके। आखिरी ओवर की 5वीं गेंद पर टीम को जीत के लिए 5 रन की जरूरत थी, लेकिन हर्षित राणा ने उन्हें सुयश शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। आखिरी गेंद पर बल्लेबाजी के लिए पैट कमिंस आए जो बिना खाता खोले नाबाद रहे। मार्को यानसन भी 1 रन बनाकर नाबाद रहे। इस मुकाबले में हर्षित राणा ने 3 और आंद्रे रसेल ने 2 विकेट लिए। वहीं, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन को 1-1 विकेट मिला।

यह भी पढ़ें :–

IPL 2024 PBKS vs DC: IPL 2024 के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब किंग्स ने 4 विकेट से हराया

Delhi Politics: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता बनेंगी Delhi की अगली मुख्यमंत्री?, Video देखिए

Bihar Board Class 10th, 12th Result 2024: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2024 हुआ जारी, देखें टॉपर्स लिस्ट

IPL 2024 CSK vs RCB: IPL के पहले मैच में Chennai Super Kings की शानदार जीत, RCB को 6 विकेट से हराया

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version